फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suvendu Adhikari allegation Mamata Banerjee Payment of rs 635 crore for Bengal Global Business Summit probed

'बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट पर 635 करोड़ के भुगतान की होगी जांच', पूर्ववर्ती ममता सरकार पर शुभेंदु का बड़ा आरोप

Sat, 13 Jun 2026 02:30 AM IST
Devesh Tripathi डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Devesh Tripathi Updated Sat, 13 Jun 2026 02:30 AM IST
सार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्ववर्ती सरकार के दौरान आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के खर्चों पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजन से जुड़ी एक निजी कंपनी को भारी राशि का भुगतान किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे मामले की जांच कराएगी और किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Suvendu Adhikari allegation Mamata Banerjee Payment of rs 635 crore for Bengal Global Business Summit probed
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार के कार्यकाल में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) को लेकर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सम्मेलन के आयोजन के नाम पर 635 करोड़ रुपये एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को भुगतान किए गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पूरे मामले की विस्तृत जांच कराएगी और यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


कोलकाता के न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व 12वर्ष पूरे होने और राज्य सरकार के एक मास पूरे होने पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार ने कई वर्षों तक बड़े पैमाने पर बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट का आयोजन किया और हर बार राज्य में भारी निवेश आने के दावे किए गए। हालांकि, इन दावों के अनुरूप जमीनी स्तर पर उद्योगों का विस्तार और रोजगार सृजन अपेक्षित स्तर पर नहीं दिखाई दिया। इस मौके पर एक प्रदर्शनी का भी उद्गाटन किया गया।
विज्ञापन


सीएम शुभेंदु ने लगाए क्या आरोप?
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बीजीबीएस के आयोजन के नाम पर 635 करोड़ रुपये एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को भुगतान किए गए। उन्होंने कहा कि सरकार यह पता लगाएगी कि यह राशि किन मदों में खर्च की गई, उसका वास्तविक उपयोग क्या था और भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता हुई या नहीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। कानून के दायरे में आने वाले किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक पहचान या प्रभाव के आधार पर राहत नहीं मिलेगी। संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री ने डायमंड हार्बर के चर्चित तृणमूल नेता जहांगीर खान उर्फ ‘पुष्पा’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “पुष्पा का हाल तो सभी लोग देख रहे हैं,” और संकेत दिया कि पिछली सरकार के कार्यकाल से जुड़े अन्य मामलों की भी गहराई से जांच की जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल में एक लाख से अधिक लोग सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उन्होंने दावा किया कि यह राज्य के इतिहास के सबसे बड़े योग आयोजनों में से एक होगा और इसकी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं।

गौरतलब है कि बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट की शुरुआत राज्य में घरेलू और विदेशी निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। तृणमूल कांग्रेस सरकार इस मंच को निवेश लाने का प्रमुख माध्यम बताती रही है, जबकि विपक्ष लंबे समय से सम्मेलन में घोषित निवेश प्रस्तावों और वास्तविक निवेश के बीच अंतर का मुद्दा उठाता रहा है।

अगर कानून तोड़ा तो सबसे बुरा मुख्यमंत्री मैं होऊंगा : शुभेंदु
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कानून-व्यवस्था को लेकर बेहद सख्त संदेश देते हुए कहा कि उनकी सरकार किसी भी तरह की अराजकता या हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी, अगर किसी ने कानून तोड़ा तो सबसे बुरा मुख्यमंत्री मैं होऊंगा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून का राज स्थापित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चाहे वह राजनीतिक रूप से प्रभावशाली हो या किसी भी दल से जुड़ा हो, कानून का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ समान रूप से कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि हिंसा, तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करने तथा समाज में अशांति फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


प्रधानमंत्री को ‘प्रधान सेवक’ कहलवाना पसंद : शुभेंदु
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें ‘प्रधान सेवक’ कहलवाना पसंद है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में विकास के क्षेत्र में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और देश के बुनियादी ढांचे को अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण, राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे के विस्तार, नए हवाई अड्डों के निर्माण, एम्स और आईआईटी जैसी संस्थाओं के विस्तार में उल्लेखनीय काम हुआ है। शुभेंदु के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के क्षेत्र में कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े हैं और बुनियादी ढांचे के निर्माण को नई गति मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed