RG Kar Case: मेडिकल कॉलेज के पास मिला संदिग्ध बैग, यहीं प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टर्स; तलाशी अभियान जारी
पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल के पास एक संदिग्ध बैग मिलने की खबर है। यहीं जूनियर डॉक्टर्स प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है। परिसर की तलाशी ली जा रही है। यह अस्पताल डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के बाद से चर्चा में है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार सवालों के घेरे में है। घटना के बाद से ही बंगाल में तनावपूर्ण माहौल है।
#WATCH | West Bengal: A suspicious bag found near RG Kar Medical College and Hospital in Kolkata. Details awaited. pic.twitter.com/DlkZ3Ygt0K
— ANI (@ANI) September 12, 2024विज्ञापन
उत्तर 24 परगना में मिला कच्चा बम
जहां एक तरफ कोलकाता के सरकारी अस्पताल के पास एक संदिग्ध बैग मिला तो दूसरी तरफ उत्तर 24 परगना के भाटपारा नगर पालिका में वार्ड नंबर 12 के एक घर में कच्चा बम मिला। भाटपाड़ा पुलिस मौके पर मौजूद है। बम डिस्पोजल स्कॉड को घटनास्थल पर बुलाया गया है।
#WATCH | West Bengal: Crude bombs found in a house in Ward No. 12 of Bhatpara Municipality in North 24 Parganas. Bhatpara Police is present at the spot. Bomb disposal squad has been called. Details awaited. pic.twitter.com/pOom9Aah8V
— ANI (@ANI) September 12, 2024
बंगाल में तनावपूर्ण माहौल
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना नौ अगस्त की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। आठ अगस्त को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। घटना के दूसरे दिन सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे। इस घटना के बाद से ही देशभर के डॉक्टर सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.