फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suspense over uttar pradesh election after election commission action

क्या फरवरी में होंगे उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव?

Fri, 09 Dec 2016 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Dec 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
Suspense over uttar pradesh election after election commission action
उत्तर प्रदेश चुनाव
यूपी बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं और 10वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित की। इसकी जानकारी होते ही हरकत में आए चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगा दिया। इतना ही नहीं आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश, प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा जितेंद्र कुमार और निदेशक माध्यमिक शिक्षा को शुक्रवार को दिल्ली बुला लिया।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने निर्देश दिए कि उनकी अनुमति के बिना राज्य बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम जारी न करें। आयोग का कहना है कि विधानसबा चुनाव के मद्देनजर परीक्षा कार्यक्रम उसके परामर्श के बाद ही घोषित होने चाहिए। इसके साथ फिलहाल परीक्षा कार्यक्रम रोकने का निर्देश भी दे दिया।
विज्ञापन


बताते चलें कि बोर्ड ने हाईस्कूल की परीक्षाएं 16 फरवरी से छह मार्च के बीच और इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से 20 मार्च के बीच कराए जाने का कार्यक्रम बनाया था। अब इस पर रोक लगने के बाद संभावना जताई जा रही है कि विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम फरवरी में ही न घोषित कर दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी-फरवरी में हो गए थे 2012 में चुनाव

Suspense over uttar pradesh election after election commission action
निर्वाचन आयोग - फोटो : PTI
यदि 2012 के विधानसभा चुनाव देखे जाएं तो यह जनवरी व फरवरी में हो गए थे। चार मार्च को वोटों की गिनती भी हो गई थी। उस समय सात चरणों में चुनाव हुए थे। पहले चरण के चुनाव के लिए 12 जनवरी को नोटिफिकेशन होने के साथ ही आठ फरवरी को मतदान हुआ था। 

दूसरे चरण का मतदान 11 फरवरी, तीसरे चरण का 15 फरवरी, चौथे चरण का 19 फरवरी , पांचवें चरण का 23 फरवरी, छठे चरण का 28 फरवरी व सातवें चरण का मतदान तीन मार्च को हुआ था। चुनाव आयोग इसी तरह का कार्यक्रम 2017 के चुनाव में भी रखना चाह रहा है। यदि फरवरी व मार्च में बोर्ड परीक्षाएं होंगी तो चुनाव कराने में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed