फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suspended mps will not be able to attend parliamentary committee meetings

संसद: निलंबित सांसद संसदीय पैनल की बैठकों में नहीं हो पाएंगे शामिल, राघव चड्ढा -अधीर रंजन हो चुके हैं सस्पेंड

Sat, 12 Aug 2023 10:53 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 12 Aug 2023 10:53 PM IST
सार

संसद से निलंबित सांसद उन संसदीय समितियों की बैठकों में शामिल नहीं हो सकेंगे, जिनके वे सदस्य या अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन
Suspended mps will not be able to attend parliamentary committee meetings
अधीर रंजन चौधरी। - फोटो : ANI

विस्तार

मानसून सत्र में हंगामा करने और आपत्तिजनक शब्द कहने के चलते सभापति ने कई सांसदों पर कार्रवाई की और कुछ को निलंबित भी कर दिया। इनमें निलंबित राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी शामिल हैं। बड़ी बात ये है कि संसद से निलंबित सांसद उन संसदीय समितियों की बैठकों में शामिल नहीं हो सकेंगे, जिनके वे सदस्य या अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन


अधीर रंजन इन समितियों के अध्यक्ष और सदस्य
अधीर रंजन चौधरी लोक लेखा समिति के प्रमुख हैं जो काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है, लेकिन वह इसकी बैठक में भाग नहीं ले पाएंगे। इसी तरह, उन्हें निलंबन वापस होने तक गृह मामलों की संसद की स्थायी समिति की बैठकों में भी हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। चौधरी इस समिति में सदस्य हैं और इतना ही नहीं वह लोकसभा की व्यापार सलाहकार समिति, सामान्य प्रयोजन समिति, संसदीय बजट समिति और रक्षा पर सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं।
विज्ञापन


इस मामले पर उन्होंने कहा कि मैं किसी भी संसदीय पैनल की बैठक में शामिल नहीं हो पाऊंगा क्योंकि मुझे लोकसभा से निलंबित कर दिया गया है। आगे बताया कि वह अपने निलंबन के खिलाफ अदालत जाने पर विचार कर रहे हैं और इस संबंध में कानूनी विशेषज्ञों के साथ बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी समितियों में भाग ले सकते हैं अधीर रंजन
अधीर रंजन चौधरी विभिन्न सरकारी चयन समितियों जैसे सीबीआई प्रमुख, मुख्य सूचना आयुक्त, केंद्रीय सतर्कता आयुक्त, मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों के चयन के लिए पैनल के सदस्य हैं। वह लोकपाल और गांधी शांति पुरस्कार सहित संस्कृति मंत्रालय द्वारा प्रदान किए गए सभी पुरस्कारों के चयन पैनल के सदस्य भी हैं। यह सरकारी समिति हैं इनमें वह लोकसभा में प्रमुख विपक्षी दल के नेता के रूप में बैठकों में भाग ले सकते हैं।

राघव चड्ढा एक समित के सदस्य
आम आदमी पार्टी (आप) के सुशील कुमार रिंकू किसी भी संसदीय पैनल के सदस्य नहीं हैं, लेकिन उनकी पार्टी के सहयोगी राघव चड्ढा वित्त और अधीनस्थ विधान से संबंधित संसदीय स्थायी समिति के सदस्य हैं। विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट लंबित होने तक राघव चड्ढा को 11 अगस्त को नियमों के घोर उल्लंघन, कदाचार, अपमानजनक रवैये और अवमाननापूर्ण आचरण के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था।


मनीष तिवारी ने बताई कानूनी सलाह
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी का सदन से निलंबन अदालत का दरवाजा खटखटाने को लेकर उपयुक्त मामला है। आगे उन्होंने कहा कि संविधान का अनुच्छेद 105(1) सदन के नियमों और प्रक्रियाओं के अधीन संसद में सदस्यों के भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है साथ ही कहा कि अध्यक्ष ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए चौधरी को निलंबित नहीं किया है। सांसदों को सदन द्वारा लाये गये एक प्रस्ताव के माध्यम से निलंबित किया गया है, क्योंकि सत्तारूढ़ दल के पास बहुमत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed