{"_id":"6867b030abffebe6220a0b1e","slug":"suspect-detained-for-alleged-assault-on-22-year-old-techie-in-pune-s-kondhwa-area-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune: पुणे मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, इंजीनियर से दुष्कर्म का आरोपी निकला दोस्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune: पुणे मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, इंजीनियर से दुष्कर्म का आरोपी निकला दोस्त
Fri, 04 Jul 2025 04:13 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 04 Jul 2025 04:13 PM IST
सार
बीते बुधवार शाम को पुणे के एक आवासीय सोसायटी में कुरियर ब्वॉय बनकर 22 वर्षीय युवती के साथ दरिंदगी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
पुणे के कोंढवा में 22 वर्षीय इंजीनियर से कूरियर डिलीवरी एजेंसी द्वारा दुष्कर्म मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी युवक उसका दोस्त था। दोनों एक-दूसरे को कुछ साल से जानते और एक ही समुदाय से हैं। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि युवती के बयान पर संदेह होने के बाद मामले से पर्दा उठा।
विज्ञापन
संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने पाया कि महिला ने खुद ही सेल्फी ली थी, जिसमें मूल रूप से उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था, उसे संपादित किया और कथित धमकी भरे संदेश को भी टाइप किया
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि युवती को बेहोश करने के लिए रासायनिक स्प्रे का इस्तेमाल नहीं किया गया था। हम अब भी पता लगा रहे कि पीड़िता ने बलात्कार का आरोप क्यों लगाया। फिलहाल लड़की की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें:- मानहानि मामला: डीके शिवकुमार को बड़ी राहत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने मुकदमे की कार्यवाही पर लगाई रोक
गौरतलब है कि पीड़िता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया है कि बुधवार शाम को उसके फ्लैट में एक व्यक्ति घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती की। उसने बताया कि वह बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो आरोपी चला गया था। जाने से पहले आरोपी ने उसके फोन से एक सेल्फी ली, जिसमें उसकी पीठ और चेहरे का एक हिस्सा दिखाई दे रहा था।
उसने पुलिस को बताया कि उसने एक संदेश छोड़ा कि उसने उसकी तस्वीरें ली हैं और उसने घटना की सूचना किसी को दी तो वह उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा। पुलिस आयुक्त ने कहा, बलात्कार वाले हिस्से की जांच चल रही है।