कांग्रेस नेता ने अमित शाह को लिखा पत्र, कहा- कांडा का समर्थन लेने से भाजपा पर उठेंगे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में भाजपा बहुमत से छह सीटें पीछे रह गई है। ऐसे में गोपाल कांडा ने बिना शर्ता पार्टी को समर्थन देने की बात कही है। उनका कहना है कि उनकी रगों में आरएसएस का खून है। इसके बाद से सियासी माहौल गर्म हो गया है। पहले भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने उनके समर्थन लेने पर भाजपा को चेताया। वहीं अब कांग्रेस ने भी कांडा को लेकर मोर्चा खोल दिया है।
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने गृह मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा है। यह पत्र उन्होंने हरियाणा में गोपाल कांडा के समर्थन से भाजपा सरकार बनाने को लेकर लिखा है। अपने पत्र में उनका कहना है कि कांडा गीतिका शर्मा मामले में आरोपी है और वह भाजपा को समर्थन दे रहा है।
Sushmita Dev in her letter states, "Gopal Kanda has been accused of rape, abetment of suicide, hatching a criminal conspiracy in connection with the suicide case. Forging an alliance with a criminal like him raises a question on BJP's resolution of providing security to women." https://t.co/90bAZLgmwT
— ANI (@ANI) October 25, 2019
देव ने पत्र में आगे लिखा, 'गोपाल कांडा पर दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए उकसाने, आत्महत्या के मामले में आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगा है। उनके जैसे अपराधी के साथ गठबंधन करना भाजपा के महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के संकल्प पर सवाल खड़ा करता है।'