फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sushma swaraj wrotes personal letter to sartaj aziz, for visa to pakistan

पाकिस्तान ने नहीं दिया जाधव की मां को वीजा, सरताज अजीज पर बरसीं सुषमा स्वराज

Mon, 10 Jul 2017 03:12 PM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented By: अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 10 Jul 2017 03:12 PM IST
विज्ञापन
sushma swaraj wrotes personal letter to sartaj aziz, for visa to pakistan
- फोटो : PTI

कैंसर से जूझ रही एक पाकिस्तानी महिला ने वीजा के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई, जिस पर उन्होंने ट्वीट कर महिला को आश्वासन दिया है। उन्होंने लिखा कि मैं समझती हूं कि सरताज अजीज भी अपने लोगों की समस्या समझेंगे। मुझे वीजा न देने की कोई वजह नजर नहीं आ रही। भारत में इलाज कराने के लिए वीजा का आवेदन करने वाले पाकिस्तानी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है। 

विज्ञापन


वहीं पाकिस्तान में अपने बेटे कुलभूषण जाधव से मिलने जाने के लिए वीजा का आवेदन करने वाली अवंतिका जाधव के लिए सुषमा स्वराज ने लिखा कि वह इसके लिए सरजाज अजीज को पत्र लिखा। विदेश मंत्रालय के पत्र का सरताज अजीज ने कोई जवाब नहीं दिया है। गौरतलब है कि अवंतिका जाधव ने पाकिस्तना के वीजा के लिए आवेदन किया था। वह पाकिस्तान अपने बेटे कुलभूषण जाधव से मिलना चाहती हैं, इसके लिए उन्होंने पाकिस्तानी वीजा के लिए आवेदन किया था।  
विज्ञापन


वहीं कैंसर से जूझ रही पाकिस्तानी महिला फैजा तनवीर ने भारतीय दूतावास से वीजा आवेदन खारिज होने के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई थी। फैजा को मुंह का कैंसर है और वह भारत आकर अपना इलाज करवाना चाहती हैं। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक फैजा गाजियाबाद में स्थित इंद्रप्रस्थ डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (आईडीसीएच) में अपना इलाज करवाना चाहती है। फैजा इलाज के लिए 10 लाख रुपए एडवांस में दे चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव को कथित रूप से जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वहां की आर्मी कोर्ट ने जाधव को फांसी की सजा सुनाई। जाधव की फांसी रोकने के लिए भारत अंतरराष्ट्रीय अदालत तक गया। जहां कोर्ट ने कोई फैसला आने तक कुलभूषण की फांसी पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed