{"_id":"5b6a1e594f1c1b827d8b73b6","slug":"sushma-swaraj-will-address-un-general-assembly-session-on-september-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगी सुषमा स्वराज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
29 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगी सुषमा स्वराज
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र।
Updated Wed, 08 Aug 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज 29 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए ) के सत्र को संबोधित करेंगी। संयुक्त राष्ट्र ने वक्ताओं की सूची जारी करते हुए यह जानकारी दी है। हालांकि, यूएनजीए के सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिस्सा लेने की संभावना नहीं है। वे प्रधानमंत्री रहते हुए 2014 में पहली बार यूएन महासभा को संबोधित कर चुके हैं।
विज्ञापन
वक्ताओं की पहली सूची के मुताबिक, सुषमा स्वराज महासभा के 73वें सत्र में 29 सितंबर की शाम एक उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करेंगी। बीते साल भी सुषमा ने यूएनजीए में भाषण दिया था। संयुक्त राष्ट्र में यह संबोधन 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
25 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सत्र को संबोधित करेंगे। ट्रंप ने पिछले साल पहली बार विश्व नेताओं को संबोधित किया था। वक्ता सूची के मुताबिक पाकिस्तान सरकार के प्रमुख 27 सितंबर को वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान इस सत्र में शिरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन