{"_id":"5b0edf9f4f1c1b936e8b58f3","slug":"sushma-swaraj-seeks-report-from-indian-high-commission-on-killing-of-sikh-leader-in-pak","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में सिख नेता की हत्या पर स्वराज ने भारतीय उच्चायोग से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक में सिख नेता की हत्या पर स्वराज ने भारतीय उच्चायोग से मांगी रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 31 May 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पेशावर शहर में सिख धार्मिक नेता की हत्या पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को भारतीय उच्चायोग से रिपोर्ट मांगी है। 52 वर्षीय चरणजीत सिंह एक प्रमुख सिख नेता और तालिबान के मुखर आलोचक थे। मंगलवार को पेशावर के स्कीम चौक इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
उनकी हत्या से पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय में आक्रोश पैदा हो गया है। विदेश मंत्री ने बुधवार को कहा कि उन्होंने इस्लामाबाद में स्थित भारतीय उच्चायोग से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना पर शोक प्रकट किया था और स्वराज से इस मामले को पाकिस्तान के साथ उठाने के लिए कहा था। स्थानीय पुलिस का कहना है कि यह निशाना बनाकर किया गया हमला है। सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।
विज्ञापन