फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma swaraj said no change in status quo at Doklam

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चीन के साथ दोकलम विवाद पर दी अहम जानकारी

Thu, 08 Feb 2018 08:23 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Feb 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
 Sushma swaraj said no change in status quo at Doklam
राज्यसभा में बृहस्पतिवार को सरकार ने कहा कि चीन के साथ तनातनी वाली जगह दोकलम, उसके आस-पास के क्षेत्र और यथास्थिति में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि भारत लगातार यह बात कहता रहा है कि ऐसी समस्याओं का समाधान केवल कूटनीतिक माध्यमों से ही निकाला जा सकता है। 

उन्होंने कहा कि लगातार राजनैतिक संचार के आधार पर दोकलम इलाके में भारत और चीनी सैनिकों ने पिछले 28 अगस्त को अपनी-अपनी टुकड़ियों को हटा लिया था। 

सेना हटाने के बाद से दोकलम और उसके आस-पास वाले इलाकों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है। दोकलम में यथास्थिति बनी हुई है। बता दें कि पिछले महीने ऐसी खबरें आई थीं कि सिक्किम के पास दोकलम में एक संपूर्ण सैन्य परिसर के निर्माण में लगा है।
विज्ञापन


अरुणाचल प्रदेश में चीन द्वारा सड़क निर्माण के एक अन्य सवाल के जवाब में विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के एक दस्ते ने गश्त के दौरान देखा था कि पिछले साल 28 दिसंबर को ऊपरी सियांग जिले में स्थित शियुंग ला इलाके में तीन चीनी नागरिक निर्माण कार्य कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गश्ती को देखते हुए तीनों चीनी नागरिक वापस वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) में चीनी तरफ लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed