सुषमा FP की थिंकर्स लिस्ट में, पीएम ने कहा- गर्व की बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ट्विटर पर आम लोगों से आसानी से जुड़ने और उनकी परेशानियों का समाधान करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए लोगों के बीच में अपनी अलग पहचान बनाई है, जिसकी अब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहना की जा रही है।
सुषमा स्वराज की ट्विटर पर लोगों के बीच सक्रिय भूमिका को ख्यात फॉरेन पॉलिसी मैगजीन ने सराहा है। मैगजीन ने 2016 की ग्लोबल थिंकर्स लिस्ट तैयार की है जिसमें विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जगह दी है। ग्लोबल थिंकर्स लिस्ट में नाम शामिल किए जाने पर प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी ने विदेश मंत्री को बधाई दी है।
फॉरेन पॉलिसी मैगजीन ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडियो के साथ 'डिसीजन मेकर्स' कैटेगरी में शामिल किया है।
सुषमा स्वराज को अपनी लिस्ट में शामिल करते हुए मैग्जीन ने उन्हें 'ट्विटर डिप्लोमेसी' को नए तरह से तराशने वाला बताया है। विदेश मंत्री के ट्विटर पर करीब 70 लाख फॉलोअर्स हैं। वे ट्विटर पर पासपोर्ट को लेकर लोगों को आ रही दिक्कतों से लेकर विदेशों में फंसे भारतियों को भारत लाने तक के मुद्दों को सुलझाती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने सुषमा स्वराज को बधाई दी
सुषमा स्वराज के इसी स्वाभाव की वजह से जब उनको हाल ही में किडनी ट्रांसप्लांट कराने की जरूरत आई तो अनेक लोग उनको किडनी डोनेट करने के लिए आगे आए थे। मैगजीन ने लिखा है कि सुषमा स्वराज के लोगों की परेशानी में मदद करने की खासियत की वजह से उन्हें 'ट्विटर इस्तेमाल करने वाले आम लोगों का नेता' भी कहा जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सुषमा स्वराज को ट्वीट कर बधाई दी। पीएम ने कहा,'यह बहुत गर्व की बात है कि फॉरेन पॉलिसी मैगजीन ने 2016 की ग्लोबल थिंकर्स लिस्ट में हमारी मेहनती विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को शामिल किया है! बधाई हो।'
सुषमा स्वराज के अलावा ग्लोबल थिंकर्स लिस्ट में दो और भारतियों को भी जगह दी गई है। इस लिस्ट में संपर्क फाउंडेशन के सह-संस्थापक अनुपमा नायर और विनीत नायर भी हैं। यह दोनों मिलकर गांवों में प्राथमिक शिक्षा में सुधार का प्रयास कर रहे हैं।
Very proud to see our hardworking EAM @SushmaSwaraj part of the @ForeignPolicy Global Thinkers list 2016! Congrats. https://t.co/92H4a2drCI
— Narendra Modi (@narendramodi) December 14, 2016