{"_id":"57d4e34a4f1c1bbc613186d6","slug":"sushma-swaraj-meets-pakistani-girl-madhu","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से आई मधु को सुषमा स्वराज की मदद से मिलेगा दिल्ली के स्कूल में दाखिला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान से आई मधु को सुषमा स्वराज की मदद से मिलेगा दिल्ली के स्कूल में दाखिला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 11 Sep 2016 10:52 AM IST
विज्ञापन
सुषमा स्वराज के साथ मधु
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले पाकिस्तान से भारत आई मधु जब हाल ही में दिल्ली के एक स्कूल में एडमिशन लेने गईं, तो स्कूल ने आधार कार्ड न होने की वजह से एडमिशन देने से मना कर दिया। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को जब एक अखबार में छपी इस खबर का पता चला, तो उन्होंने शनिवार को मधु को मिलने बुलाया और स्कूल में एडमिशन में आने वाली परेशानियों को हल करने का आश्वासन दिया।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करने के बाद मधु ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'आधार कार्ड न होने की वजह से मुझे स्कूल में दाखिला नहीं मिला। विदेश मंत्री ने आश्वासन दिया है कि मेरा दाखिला सोमवार को हो जाएगा। विदेश मंत्री ने इस संबंध में अरविंद केजरीवाल जी से भी बात की है। उम्मीद करती हूं मुझे एडमिशन मिल जाएगा।'
सुषमा स्वराज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और लोगों की परेशानियों को हल करने में भी उनकी मदद करती हैं। विदेश मंत्री के सोशल साइट टि्वटर पर 55 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।