फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sushma swaraj live form United Nations General Assembly

संयुक्त राष्ट्र में सुषमा ने पाक को सुनाई दो टूक, कश्मीर को पाने का ख्वाब देखना बंद करें

Tue, 27 Sep 2016 04:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Sep 2016 04:36 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj live form United Nations General Assembly

दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को आईना दिखाया। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र में भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 193 देशों के सामने कहा कि कुछ देश आतंकवाद पालने का शौक रखते हैं। हिंदी में दिए भाषण में सुषमा ने कई अहम बातें कीं। उन्होंने शुरुआत में मानवता, शांति और गरीबी पर अपनी बात कही और बाद में आतंकवाद पर पाकिस्तान को घेरा। 21 सितंबर 2016 को पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफ के भाषण पर सुषमा ने पलटवार करते हुए कहा कि जिनके घर शीशे के हों, वो दूसरे के घर पत्थर नहीं फेंकते।

विज्ञापन



सुषमा स्वराज ने कहा, 'हमने शर्तों के आधार पर नहीं, मित्रता के आधार पर मसले सुलझाने की पहल की थी। कभी ईद की शुभकामनाएं... कभी क्रिकेट की शुभकामनाएं... कभी स्वास्थ्य का कुशल-क्षेम... हमने दो बरस में मित्रता का वो पैमाना खड़ा किया जो पहले कभी नहीं था। हमें मिला क्या बदले में? पठानकोट, उड़ी, बहादुर अली? मैं पूछना चाहती हूं- हम शर्तें लगा रहे हैं या आप दूसरी नीयत दिखा रहे हैं?'
विज्ञापन


सुषमा ने कहा, 'जिस किसी ने भी हिंसक विचारधारा के बीज बोए हैं, उनका बुरा नतीजा हुआ है। मेरा या पराया कहकर, हम जंग को नहीं जीत पाएंगे। आतंकवाद को जड़ से उखाड़ना चाहते हैं तो एक ही तरीका है कि मतभेद भुलाकर एकजुट हों। पुराने समीकरण तोड़ने होंगे। पसंद-नापसंद को भूलना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन


भाषण की अहम बातें

sushma swaraj live form United Nations General Assembly

 

  • हमने दो साल दोस्ती अपनाई बदले में पठानकोट और उरी हमला मिला। 

 

  • कश्मीर को हथियाने का ख्वाब छोड़ दे पाकिस्तान।

 

  • 1996  से लंबित सीसीआईटी को पारित की जाए। आज की चुनौतियों के साथ काम करना होगा। पाकिस्तान कभी अपने इरादों में कामयाब नहीं होगा।

 

  • बलू‌चिस्तान में मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। 
  • सीमा पार से आतंकवाद के जिंदा सबूत मिले

 

  • हमने दो साल दोस्ती अपनाई बदले में पठानकोट हमला मिला।

 

  • भारत में मानवाधिकार उल्लघंन के पाकिस्तान के आरोपों पर सुषमा ने कहा, जिनके अपने घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों पर पत्‍थर नहीं फेंकते आतंकवाद पालना कुछ देशों का शौक है

 

  • शांति के बगैर दुनिया का विकास संभव नहीं सस्टेनेबल डिवेलपमेंट गोल के जो कार्यक्रम हैं, उनको राष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल किया है

 

  • सेनिटेशन में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। दो लाख स्कूलों में चार लाख टॉयलेट बनाए जा चुके हैं। 

 

  • जेंडर इक्विलिटी के लिए बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ आंदोलन चल रहा है 

 

  • जन धन योजना सरकार ने लागू की है। यह दुनिया में वित्तीय समायोजन की सबसे बड़ी योजना है। इसके अंतर्गत 25 करोड़ बैंक खाते खोले गए हैं।

 

  • भारत सरकार सस्टेनेबल डिवेलपमेंट गोल के एजेंडा 2030 को लागू करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।   

UN में सुषमा के भाषण का वीडियो

sushma swaraj live form United Nations General Assembly
सुषमा स्‍वराज - फोटो : ani

प्रधानमंत्री मोदी ने की यूएन में सुषमा के भाषण की तारीफ

sushma swaraj live form United Nations General Assembly

संयुक्त राष्ट्र महासभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के भाषण की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सुषमा ने प्रभावी और शानदार भाषण दिया। सुषमा के भाषण के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने ट्वीट के जरिये कहा कि ‘विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को संयुक्त राष्ट्र महासभा में दृढ़, प्रभावी और बहुआयामी वैश्विक मुद्दों पर शानदार भाषण के लिए बधाई।’ 

गौरतलब है कि कश्मीर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के आरोपों का जवाब देते हुए सुषमा ने कहा कि जो मानवाधिकार उल्लंघन के लिए दूसरों पर आरोप लगाते हैं, उन्हें खुद आत्मचिंतन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed