{"_id":"5a7946ea4f1c1bef7b8b5a19","slug":"sushma-swaraj-informed-lost-merchant-ship-of-22-indians-released-in-west-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"समुद्री डाकुओं से छुड़ाया गया मर्चेंट शिप, 22 भारतीय कर्मी थे सवार: सुषमा स्वराज","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
समुद्री डाकुओं से छुड़ाया गया मर्चेंट शिप, 22 भारतीय कर्मी थे सवार: सुषमा स्वराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 06 Feb 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमी अफ्रीका से लापता हुआ भारतीय मर्चेंट शिप खोज लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट करके यह जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि इस जहाज में 22 भारतीय कर्मी सवार थे। विदेशी मंत्री ने अपने ट्वीट में नाइजीरिया की सरकार को खासतौर पर शुक्रिया भी कहा है। बकौल, सुषमा स्वराज नाइजीरिया सरकार की मदद के बगैर इस जहाज को छुड़ाना मुश्किल होता।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह जहाज पश्चिमी अफ्रीका के समुद्री क्षेत्र में पहुंचने के बाद बेनिन तट के पास से लापता हो गया था। ऐसी खबरें आईं थी कि इस जहाज को समुद्री डाकुओं ने अगवा कर लिया था।
विज्ञापन
I am happy to inform that Merchant Ship Marine Express with 22 Indian nationals on board has been released.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) February 6, 2018
विज्ञापन
इसके बाद भारत सरकार ने नाइजीरिया के विदेश मंत्री जेफ्री ओनियेमा से इस बारे में बात की थी और उन्होंने इस शिप को तलाशने में हर संभव मदद का भरोसा दिया था।