फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma Swaraj given detail of indian air force strike on POk in All-party meeting

सर्वदलीय बैठक के बाद बोलीं विदेश मंत्री- आतंक विरोधी कार्रवाई पर सभी दल सरकार के साथ

Tue, 26 Feb 2019 07:16 PM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशवीर सिंह Updated Tue, 26 Feb 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj given detail of indian air force strike on POk in All-party meeting
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज - फोटो : ANI

केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में जैश-ए- मोहम्मद के आतंकवादी शिविरों के खिलाफ तड़के भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए हवाई हमले के बारे में विपक्षी दलों को जानकारी दी। 

विज्ञापन




विदेश मंत्री ने नेताओं को बताया कि उन्होंने भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक को लेकर यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट माइकल पोंपियो से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सैन्य ऑपरेशन नहीं बल्कि एंटी-टेरर ऑपरेशन था। इसके बाद समचार एजेंसी एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात की खुशी है कि सभी पार्टियों ने सुरक्षा बलों की तारीफ की और सरकार के एंटी टेरर ऑपरेशन का समर्थन किया है।'
विज्ञापन

 



वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम सुरक्षाबलों के प्रयास की सराहना करते हैं। आतंकवाद को खत्म करने के लिए हम उन्हें हमेशा समर्थन देंगे। एक और अच्छी बात यह है कि क्लीन ऑपरेशन था, जिसमें विशेष रूप से आतंकवादियों और उनके कैंप को निशाना बनाया गया। जवाहरलाल नेहरू भवन में बुलाई गई इस बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया। 

इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान में जैशे मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को तीव्र और सटीक हवाई हमला करके नष्ट कर दिया। इसमें 'बड़ी संख्या में' आतंकवादी, प्रशिक्षक और बड़े कमांडर मारे गए।

भारत के विदेश सचिव विजय गोखले ने इस अभियान के बारे में जानकारी देने के लिए आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि 12 दिन पहले पुलवामा हमले को अंजाम देने के बाद जैशे मोहम्मद भारत में और आत्मघाती आतंकी हमले की योजना बना रहा है। 

उन्होंने कहा, 'विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि जैशे मोहम्मद देश के विभिन्न हिस्सों में दूसरा आत्मघाती हमला करने के प्रयास में है और इसके लिए फिदायीन जेहादियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। आसन्न खतरे के मद्देनजर, यह हमला जरूरी हो गया था।' 


गोखले ने कहा, 'भारत ने गुप्तचर सूचना की मदद से (मंगलवार) तड़के एक अभियान में बालाकोट में जैशे मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षिण शिविर पर हमला किया।' उन्होंने कहा, 'इस अभियान में जैश- ए- मोहम्मद के बड़ी संख्या में आतंकवादी, प्रशिक्षक, बड़े कमांडर और फिदायीन हमले के लिए प्रशिक्षित किये गए जेहादी समूह मारे गए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed