फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma Swaraj Famous Speech in Parliament on Sonia Gandhi and Manmohan Singh

सुषमा ने जब मनमोहन पर किया था कटाक्ष- ये बता काफिला क्यों लुटा...

Wed, 07 Aug 2019 08:03 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Wed, 07 Aug 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj Famous Speech in Parliament on Sonia Gandhi and Manmohan Singh
सुषमा स्वराज - फोटो : फाइल फोटो

पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के असामयिक निधन से पूरा देश स्तब्ध है। सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने के लिए जंतर मंतर स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है। 1960 के दशक में जब सुषमा स्वराज पंजाब यूनिवर्सिटी में लॉ की पढ़ाई कर रहीं थीं, तभी से वो अपने भाषणों के लिए जानी जाती थीं। सुषमा स्वराज के निधन पर लोग उनके ओजस्वी भाषणों को याद कर रहे हैं। चाहें वो संसद में दिया गया भाषण हो या फिर संयुक्त राष्ट्र महासभा में। 

विज्ञापन


मार्च 2011 में यूपीए-2 के दौरान लोकसभा में सांसदों को खरीदकर सरकार बचाने के खुलासे पर संसद में घमासाना मचा हुआ था। उस दौरान लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से एक शेर के जरिए सवाल किया था कि 'तू इधर-उधर की बात न कर, ये बता कि काफिला क्यों लुटा, मुझे रहज़नों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है। 
विज्ञापन


सुषमा के इस शेर के जवाब में अगले दिन मनमोहन सिंह ने भी शेर के जरिए ही इसका जवाब दिया था कि, ‘माना कि तेरे दीद के काबिल नहीं हूं मैं, तू मेरा शौक देख, मेरा इंतजार देख।’
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण देकर जब सुषमा ने उड़ाई पाक की धज्जियां

Sushma Swaraj Famous Speech in Parliament on Sonia Gandhi and Manmohan Singh
sushma swaraj

सितंबर 2018 में बतौर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में भाषण दिया था। इस दौरान उन्होंने अपने भाषण से पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने कहा, 'पाक आतंकवाद छोड़ दे। जब सीमा पर जनाजे उठ रहे हों, तो बातचीत की आवाज अच्छी नहीं लगती।' उनके इस भाषण की तारीफ पूरी दुनिया ने की।

उनसे जुड़ा एक ऐसा ही वाकया लोगों के जेहन में अब भी ताजा है। साल 2004 के लोकसभा चुनाव के समय तत्कालीन अटल सरकार की हार हो गई थी और सोनिया गांधी ने नेतृत्व में यूपीए की जीत हुई थी। तब सुषमा स्वराज ने कहा था कि यदि सोनिया गांधी पीएम बनती हैं तो वे अपना सिर मुंडवां लेंगी। सफेद साड़ी पहनेंगी। भिक्षुणी की तरह जमीन पर सोएंगी। सूखे चने खाएंगी।

ज्ञात हो कि यूपीए 1 में तब सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए व्यापक स्तर पर मुहिम चलाई गई थी। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने सोनिया के प्रधानमंत्री बनने का समर्थन भी किया था। लेकिन ऐन वक्त पर सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री बनने से मना कर दिया और मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed