{"_id":"5857cc804f1c1b1e64e3908e","slug":"sushma-swaraj-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सुषमा स्वराज को मिली छुट्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सुषमा स्वराज को मिली छुट्टी
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Dec 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : twitter
10 दिन पहले सफल किडनी ट्रांसप्लांट के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को सोमवार को एम्स से छुट्टी मिल गई। सुषमा स्वराज का बीते 10 दिसंबर को किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था।
विज्ञापन
एम्स ने एक बयान में कहा कि, ‘उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार के चलते सोमवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है।’ एम्स ने कहा कि ऑपरेशन के बाद उनकी सेहत में आ रहे सुधार पर प्रत्यारोपण सर्जनों, चिकित्सकों, सघन चिकित्सा विशेषज्ञों और फिजियोथेरेपिस्ट का दल उनकी देखरेख कर रहा था।
विज्ञापन