{"_id":"5a45df514f1c1b87698c4518","slug":"sushma-swaraj-blocked-congress-mp-on-twitter-after-he-raises-questions-on-missing-indians-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब ट्विटर पर सुषमा ने कांग्रेसी MP को किया ब्लॉक, यूजर्स ने कुछ ऐसे घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जब ट्विटर पर सुषमा ने कांग्रेसी MP को किया ब्लॉक, यूजर्स ने कुछ ऐसे घेरा
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की ओर से कांग्रेसी सांसद प्रताप सिंह बजवा को ट्विटर पर ब्लॉक किए जाने का मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ट्विटर यूजर्स की ओर से लगातार पूछा गया कि आखिर विदेश मंत्री किसी साथी सांसद को ब्लॉक भी कर सकती हैं?
विज्ञापन
दरअसल, पंजाब से कांग्रेस के सांसद बजवा ने इराक में लापता हुए 39 भारतीयों पर सुषमा स्वराज से सवाल किया था। सुषमा स्वराज की ओर से उन्हें कुछ ही देर में ब्लॉक कर दिया गया। सुषमा के इस व्यवहार को बजवा ने स्क्रीन शॉर्ट लेकर फिर ट्विटर पर शेयर किया।
विज्ञापन
Is this the way to run external affairs ministry?
— Partap Singh Bajwa (@Partap_Sbajwa) December 27, 2017
Does it behove the office of Sushma Swaraj ji to block a Member of Parliament for asking tough questions on 39 Indians missing in Iraq? pic.twitter.com/CvYl8aLREF
विज्ञापन
उन्होंने सवाल किया कि इस तरह से विदेश मंत्रालय का कार्यभार संभाला जा सकता है क्या? क्या सुषमा स्वराज जी का एक सांसद को ब्लॉक करना सही है, जब एक गंभीर मुद्दे पर उनसे सवाल किया गया था।
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि सुषमा जी आप पाकिस्तानियों की हेल्थ से जुड़ी परेशानियों को दूर कर सकती हैं, लेकिन आईना दिखाए जाने पर ब्लॉक किया जाने के लिए तैयार रहना चाहिए।