फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushma Swaraj announces not contest lok sabha elections 2019

2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी सुषमा स्वराज, बताई ये वजह

Tue, 20 Nov 2018 02:27 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Nov 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
Sushma Swaraj announces not contest lok sabha elections 2019
सुषमा स्वराज

भाजपा की वरिष्ठ नेता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने 2019 लोकसभा चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया है। इंदौर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कारणों के चलते वो चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने ये भी कहा कि इस बारे में पार्टी को अपनी मंशा से अवगत करा दिया है। 

विज्ञापन




कुछ वक्त से ये चर्चा थी कि स्वास्थ्य वजहों सें वो अगला लोकसभा चुनाव न लड़ने का फैसला करें। खबरें तो ये भी हैं कि भाजपा उन्हें राज्यसभा के रास्ते संसद भेज सकती है। सुषमा ने कहा, "यूं तो ये पार्टी तय करती है लेकिन मैंने चुनाव न लड़ने का फैसला कर लिया है।"
विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विदिशा से सांसद हैं। लंबे समय से उनकी सेहत ठीक नहीं चल रही। बीच में कई बार वो अस्पताल में भर्ती रहीं। हालांकि, सियासी गलियारों में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा रहा कि मोदी सरकार में बतौर विदेश मंत्री जिस तरह से उनकी अनदेखी हुई, वो उन्हें रास नहीं आई। फिलहाल सुषमा स्वराज मध्यप्रदेश में पार्टी के लिए प्रचार कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर में पत्रकारों से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज ने स्वास्थ्य कारणों से अगला चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वचन पत्र में बड़ी-बड़ी बातें है, किसान का कर्ज माफ, बिजली बिल आधा, लड़कियों के विवाह के लिए आधा खर्च आदि। अब कांग्रेस नेतृत्व को इस बात पर विश्वास हो गया है कि वह सरकार में नही आएगी। इसलिए कितने भी सब्जबाग दिखा लो क्योंकि सरकार में तो आना नहीं है।

उन्होंने किसी भी तरह की सत्ता विरोधी लहर होने से इनकार करते हुए कहा कि कोई विकल्प ही नहीं है और जनता कार्यों के आधार पर भाजपा को ही वोट देगी। गीता को लेकर सुषमा ने कहा कि वह हिंदुस्तान की बेटी है इसलिये वापस पाकिस्तान नही भेजी जाएगी। चाहे उसके परिवार के लोग मिले या न मिलें। अब वह शादी के लायक हो गयी है उसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

राम मंदिर मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि राम मंदिर आस्था और आध्यात्म का मुद्दा है चुनाव का नहीं। सुषमा ने कहा कि इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में हम कुलभूषण जाधव के मामले को लेकर गए हैं और कल उसकी सुनवाई होनी है। राममंदिर, राफेल, परिवारवाद, महंगाई को उन्होंने चुनाव का मुद्दा मानने से इनकार किया है।


वीडियोः 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed