{"_id":"57ba3f3a4f1c1b9663d4f8a4","slug":"sushma-s-appeal-to-return-home-from-saudi-jobless-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुषमा की सऊदी में बेरोजगार भारतीयों से स्वदेश लौटने की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुषमा की सऊदी में बेरोजगार भारतीयों से स्वदेश लौटने की अपील
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 22 Aug 2016 05:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब में बेरोजगार हो चुके भारतीय कामगारों से स्वदेश लौटने की अपील की है। रविवार को एक के बाद एक उन्होंने कई ट्वीट किए। सुषमा ने कहा, ‘सऊदी में जिन भारतीयों की नौकरी चली गई है, वे अपने नियोक्ताओं से बकाया भुगतान के लिए आवेदन करें और जल्दी घर लौट आएं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीयों की वापसी का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि सऊदी सरकार जब बंद हो चुकी कंपनियों से मामले को सुलझाएगी तो आपके बकाये का भुगतान भी हो जाएगा। इसमें थोड़ा समय लगेगा, ऐसे में सऊदी में रहकर अनिश्चितकाल तक प्रतीक्षा करने का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
सऊदी में मंदी के कारण हजारों भारतीयों को नौकरी गंवानी पड़ी है। कुछ दिन पहले विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह ने सऊदी जाकर अधिकारियों से बात की थी। सऊदी सरकार बेरोजगार भारतीयों की समस्याओं को सुलझाने में मदद करने को तैयार हो गई है। सऊदी ने भारतीय कर्मचारियों को यह सुविधा भी दी है कि वे देश के भीतर ही दूसरी कंपनी में ट्रांसफर ले सकते हैं।
विज्ञापन