{"_id":"57baf6494f1c1bc21fd4f304","slug":"sushma-meets-su-ki-during-myanmar-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यांमार पहुंची सुषमा, आंग सान सूकी को दिया मदद का भरोसा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
म्यांमार पहुंची सुषमा, आंग सान सूकी को दिया मदद का भरोसा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 22 Aug 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने म्यांमार के नेताओं को संदेश दिया कि भारत उनकी ‘पूरी मदद’ करने के लिए तैयार है। दशकों के सैन्य शासन के बाद म्यांमार में नई सरकार के गठन के पश्चात सुषमा स्वराज भारत की ओर से पहली उच्च स्तरीय यात्रा पर हैं। भारतीय विदेश मंत्री ने यहां राष्ट्रपति यू हतिन क्याव से मुलाकात की।
विज्ञापन
उन्होंने सांसदों और विदेश मंत्री आंग सान सू की से भी बातचीत की। उन्होंने सू की को ‘पहले वास्तविक चुनाव’ में विजय होने पर बधाई दी और उन्हें ‘पूरी मदद’ के लिए आश्वस्त किया। सू की के साथ अपनी मुलाकात में स्वराज ने कहा कि भारत आपके लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने और आपके लोगों के सामाजिक आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
सू की की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी ने पिछले साल चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इससे म्यांमार में पांच दशक के सैन्य शासन का खात्मा हुआ था। स्वराज ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का संदेश है। इस एक दिवसीय यात्रा पर सुषमा स्वराज के साथ विदेश सचिव एस जयशंकर और विदेश मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी गए हैं।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि सुषमा की यह यात्रा तरजीह के क्षेत्रों में म्यांमार के साथ साझेदारी बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है। भारत और म्यांमार के बीच निकट संबंध हैं और कृषि, आईटी, मानव संसाधन विकास, बुनियादी ढांचा विकास, संस्कृति इत्यादि क्षेत्रों में दोनों के बीच विकास सहयोग कार्यक्रम चल रहे हैं।