{"_id":"5959e6764f1c1be4618b4b1e","slug":"sushil-modi-says-bjp-delegation-will-meet-cec-and-governor-to-disqualify-tej-pratap-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज प्रताप की सदस्यता रद्द करने के लिए गवर्नर से मिलेगा बीजेपी का डेलीगेशन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तेज प्रताप की सदस्यता रद्द करने के लिए गवर्नर से मिलेगा बीजेपी का डेलीगेशन
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:26 PM IST
विज्ञापन
सुशील मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी बिहार के गवर्नर से तेज प्रताप यादव को लेकर मुलाकात करेंगे। उन्हेंने कहा कि हमारा डेलीगेशन आज बिहार के गवर्नर और सीईसी से बेनामी संपत्ति के मामले में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव की विधान सभा सदस्यता रद्द करने को लेकर मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
Our delegation will meet CEC seeking disqualification of Tej Pratap Yadav as MLA in Aurangabad benami property case:Sushil Modi,BJP pic.twitter.com/vuBbvHrIeK
— ANI (@ANI_news) July 3, 2017विज्ञापन
रविवार को एक अंग्रेजी अखबार को दिए गए इंटरव्यू में सुशील मोदी ने कहा था कि आरजेडी में शामिल कुछ नेताओं ने बीजेपी के नेताओं से मिलकर बिहार में सरकार गिराने का ऑफर पेश किया था। उन्होंने कहा था कि लालू के कुछ वरिष्ठ नेता बीजेपी के कुछ नेताओं से दो बार मिले। उन लोगों ने लालू के परिवार के लिए बेनामी संपत्ति मामले में मदद मांगी और कहा कि मामला रफा-दफा हो जाने के बाद नीतीश सरकार को गिराने में वह भाजपा की मदद करेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि लालू के बेटे तेज प्रताप यादव व बेटी मीसा भारती के ऊपर बेनामी संपत्ति के लेन देन का आरोप है। बीते महीने सीबीआई ने मीसा भारती को पुछताछ के लिए बुलाया था। सीबीआई के बुलाने पर भी मीसा भारती दो बार पेश नहीं हुई, हालांकि तीसरी बार वह सीबीआई के सामने जरूर पेश हुई। जहां उनसे 7 घंटे तक पुछताछ की गई। लालू के बेटे तेज प्रताप बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री है।