फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sushil kumar shinde says pranab mukherjee is Secular, It was necessary to accept RSS invitations

धर्मनिरपेक्ष हैं प्रणब मुखर्जी, जरूरी था आरएसएस का निमंत्रण स्वीकार करना: शिंदे

Mon, 04 Jun 2018 05:18 AM IST
एजेंसी, नागपुर
एजेंसी, नागपुर Updated Mon, 04 Jun 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
sushil kumar shinde says pranab mukherjee is Secular, It was necessary to accept RSS invitations
pranab mukherjee
आरएसएस का निमंत्रण स्वीकार कर कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे ने बचाव किया है। उन्होंने कहा कि मुखर्जी द्वारा आरएसएस के कार्यक्रम का निमंत्रण स्वीकार करना गलत नहीं है क्योंकि वे एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति होने के साथ बहुत अच्छे विचारक हैं।
विज्ञापन

पूर्व गृह मंत्री शिंदे ने कहा कि प्रणब मुखर्जी एक धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति हैं। 

उन्होंने हमेशा ही धर्मनिरपेक्ष विचार को सामने रखा है और ऐसा वे आरएसएस के कार्यक्रम में भी करेंगे। वे बहुत अच्छे विचारक हैं। उनका वहां जाना और उस मंच को संबोधित करना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि यदि उनके विचारों से आरएसएस में कुछ सुधार होता है तो हम और भी खुश होंगे। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति आगामी 7 जून को हिंदुत्ववादी संगठन आरएसएस के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने वाले हैं। यह कार्यक्रम आरएसएस के नागपुर मुख्यालय में आयोजित होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed