{"_id":"5769ca304f1c1bcb63b485c2","slug":"sushil-kumar-shinde-is-likely-to-lead-the-charge-of-punjab-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिंदे को मिल सकती है कांग्रेस के पंजाब प्रभारी की कमान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिंदे को मिल सकती है कांग्रेस के पंजाब प्रभारी की कमान
शादाब रिजवी/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Jun 2016 04:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलनाथ के पद छोडने और शीला दक्षित के खिलाफ टैंकर घोटाले में एफआईआर होने के बाद अब पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को पंजाब कांग्रेस के प्रभारी का जिम्मा पार्टी की तरफ से सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन
कांग्रेस के सामने दिक्कत यह है कि पंजाब में वह किसी सीनियर नेता को ही प्रभारी बनाकर सीएम पद के उम्मीदवार अरमिंदर सिंह से राजनीतिक सामांजस्य बैठा सकते हैं। इसीलिए पहले वरिष्ठ नेता कमलनाथ को जिम्मा सौंपा था।
विज्ञापन
कमलनाथ के पद छोडने के बाद शीला दीक्षित के नाम पर विचार हुआ। शीला के खिलाफ टैंकर घोटाले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पैदा हुई विपरीत परिस्थितियों में सुशील कुमार शिंदे के नाम पर अब गंभीर विचार चल रहा है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी की तरफ से शिंदे के नाम पर हां है।
विज्ञापन
कांग्रेसी शिंदे के पक्ष में एक और तर्क दे रहे हैं कि पंजाब में दलित वोटों की तादाद तीस फीसदी है। पार्टी रणनीतिकार सोनिया गांधी को यह समझाने में फिलहाल कामयाब हो गए हैं कि दलित वोट शिंदे के नाम पर पार्टी के हक में जा सकते हैं।
सरकार बनाने में इसका लाभ मिलेगा। पार्टी हाईकमान को रणनीतिकार यह भी बता रहे है कि शिंदे विवादों से भी दूर हैं। उनके पास राज्य से लेकर केंद्र तक की राजनीति का लंबा अनुभव है। माना जा रहा है कि पार्टी की तरफ से पूर्व गृह मंत्री के नाम का एलान कभी भी हो सकता है।