{"_id":"5b08caad4f1c1bf86e8b4a88","slug":"sushil-chandra-gets-one-year-extension-as-cbdt-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशील चंद्रा बने रहेंगे सीबीडीटी के अध्यक्ष, एक साल और बढ़ा कार्यकाल ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सुशील चंद्रा बने रहेंगे सीबीडीटी के अध्यक्ष, एक साल और बढ़ा कार्यकाल
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 May 2018 08:17 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारी सुशील चंद्रा का शुक्रवार को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। अब वह अगले वर्ष मई तक अपने पद पर रहेंगे। 1 नवंबर 2016 को आयकर विभाग की शीर्ष नीति निकाय सीबीडीटी का अध्यक्ष बनने के बाद से यह उनका दूसरा सेवा विस्तार है।
विज्ञापन
आईआईटी स्नातक व 1980 बैच के आईआरएस अधिकारी चंद्रा को इससे पहले पिछले वर्ष एक साल का विस्तार दिया गया था, जो कि इस वर्ष 31 मई तक था। सीबीडीटी एक अध्यक्ष के नेतृत्व में काम करता है तथा इसमें अधिकतम छह सदस्य हो सकते हैं।
विज्ञापन
अगले वर्ष मई तक रहेंगे पद पर
कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, 'मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने सीबीडीटी के चेयरमैन पद पर चंद्रा की पुनर्नियुक्ति को एक साल और 31 मई 2019 तक बढ़ाने को मंजूरी दी है।’
विज्ञापन