फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Drug Case News NCB conducted raids at almost seven locations in Mumbai and Goa 

Sushant Singh Rajput: एनसीबी ने बरामद की 42 ग्राम चरस और एक लाख से ज्यादा की नकदी

Sat, 12 Sep 2020 01:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 12 Sep 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Drug Case News NCB conducted raids at almost seven locations in Mumbai and Goa 
सुशांत सिंह राजपूत ड्रग केस: छापेमारी करती एनसीबी टीम (फााइल फोटो) - फोटो : ANI

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सामने आए ड्रग्स एंगल को लेकर मुंबई और गोवा के लगभग सात स्थानों पर छापे मारे। रिपोर्ट्स के अनुसार मामले में कार्रवाई के अगले कदम को लेकर एनसीबी के मुंबई स्थित कार्यालय में उच्च-स्तरीय बैठक होगी।

विज्ञापन


ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती ने कथित तौर पर एनसीबी के सामने कबूल किया है कि अभिनेत्री सारा अली खान और रकुल प्रीत, डिजाइनर सिमोन खंबाटा, सुशांत के दोस्त और पूर्व प्रबंधक रोहिणी अय्यर और फिल्म निर्माता मुकेश छाबड़ा ने नशीले पदार्थों का सेवन किया है। रिया ने एजेंसी से कहा है कि बॉलीवुड के 80 प्रतिशत स्टार्स ड्रग्स लेते हैं।
विज्ञापन


एनसीबी ने 42 ग्राम चरस और 1,12,400 की नकदी बरामद की
एनसीबी के उप निदेशक केपीएस मल्होत्रा ने कहा, इस मामले में अंकुश अरेंजा को भी हिरासत में लिया गया था। वह करमजीत से कॉन्ट्राबैंड लेता था और आरोपी अनुज केशवानी को सप्लाई करता था। उसके पास से 42 ग्राम चरस और 1,12,400 की नकदी बरामद की गई है। वहीं, मल्होत्रा ने कहा इस मामले में एनसीबी सब जोन, गोवा ने क्रिस कोस्टा नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कोलकाताः रिया चक्रवर्ती के समर्थन में पश्चिम बंगाल कांग्रेस ने रैली निकाली।
 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने करमजीत को किया गिरफ्तार
वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार को सुशांत सिंह राजपूत की मौत और ड्रग्स मामले में कथित रूप से जुड़े एक आरोपी करमजीत को मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके से गिरफ्तार किया है।
 

25 प्रमुख बॉलीवुड सितारों को बुलाने की तैयारी
ऐसी रिपोर्ट हैं कि एनसीबी ड्रग्स जांच में 25 प्रमुख बॉलीवुड सितारों को बुलाने की तैयारी में है। रिया ने एनसीबी को दिए अपने बयान में कथित तौर पर सुशांत के लिए ड्रग्स की खरीद में अपनी भूमिका और वित्त संभालने की बात स्वीकार कर ली थी। सूत्रों ने पहले दावा किया था कि एनसीबी की पूछताछ के दौरान, रिया ने बॉलीवुड हस्तियों के कुछ नामों का खुलासा किया था जो दवाओं का सेवन और उनकी खरीद करते हैं।


यह भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की मौत से लेकर रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी तक, यहां पढ़ें पूरी कहानी

बॉलीवुड के लगभग 15 लोग एनसीबी के रडार पर
बॉलीवुड के लगभग 15 लोग एनसीबी के रडार पर हैं। पता चला है कि ये बी-श्रेणी के अभिनेता हैं। सूत्रों ने कहा, इन हस्तियों में से कुछ दवाओं के खरीददार हैं और कुछ उपभोक्ता हैं। एनसीबी की जांच में यह भी पता चला है कि कुछ सर्कल ऐसे भी हैं जो सेलिब्रिटीज को ड्रग्स की खरीद और आपूर्ति करते हैं।

एनसीबी की जांच के दौरान यह पता चला है कि शोविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत ने अप्रैल में लॉकडाउन के दौरान सुशांत के घर से रिया के घर तक ड्रग्स की डिलीवरी के लिए कुरियर सेवा का इस्तेमाल किया था। कुरियर वाले व्यक्ति ने पुष्टि की है कि उसने लॉकडाउन के दौरान दीपेश सावंत से कुरियर लिया शौविक चक्रवर्ती को दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed