{"_id":"5f64375a8ebc3eb7384ecdb9","slug":"sushant-singh-rajput-death-case-ncb-mumbai-deatained-one-rahil-vishram-with-1-kg-charas-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput Case: एनसीबी की छापेमारी के बाद पांच लोग हिरासत में, ड्रग्स और 4.5 लाख नकद बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sushant Singh Rajput Case: एनसीबी की छापेमारी के बाद पांच लोग हिरासत में, ड्रग्स और 4.5 लाख नकद बरामद
Fri, 18 Sep 2020 10:01 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:01 AM IST
विज्ञापन
एनसीबी की छापेमारी के बाद हिरासत में लिया गया राहिल विश्राम
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा ड्रग्स केस में लगातार कार्रवाई जारी है। एनसीबी ने गुरुवार को मुंबई के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की और पांच लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
इन पांच लोगों में एक व्यक्ति हिमाचल प्रदेश का रहने वाले राहिल विश्राम है, जिसे एक किलो चरस के साथ पकड़ा गया है। एनसीबी ने उसके पास से 4.5 लाख रुपए नकद भी जब्त किए। वह सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से जुड़े अन्य पैडलरों से सीधे जुड़ा हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के जोनल डायरेक्टर ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
NCB Mumbai deatained one Rahil Vishram with 1 kg Charas of Himachal Pradesh. NCB also seized Rs 4.5 Lakhs cash from him. He is directly connected to other peddlers related to #SushantSinghRajput death case: Narcotics Control Bureau (NCB) Zonal Director
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 18, 2020
राहिल को लेकर बताया गया है कि इसके सीधे संबंध बॉलीवुड में है और ये कई लोगों को ड्रग्स की सप्लाई करता था। गुरुवार को की गई छापेमारी में एनसीबी ने ड्रग के तीन अलग-अलग सिंडिकेट का भंडाफोड किया है।
वहीं, बताया गया है कि अन्य लोगों से भी बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ है। एनसीबी द्वारा पूछताछ में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के नाम का खुलासा हो सकता है। गौरतलब है कि रिया के भाई शौविक ने पहले ही कई लोगों के नाम उजागर किए हैं। हालांकि, एनसीबी की तरफ से अभी तक किसी को समन नहीं भेजा गया है।
इससे पहले, अभिनेता सुशांत सिह राजपूत मौत मामले में एनसीबी की हिरासत में रहे गोवा के ड्रग पेडलर क्रिस कोस्टा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गुरुवार को एनसीबी की ओर से कोस्टा को एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया गया था।
वहीं, ड्रग पेडलर सूर्यदीप मल्होत्रा को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सुशांत सिंह मामले की जांच कर रही एनसीबी ने सूर्यदीप को मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती से कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार किया था। कहा जा रहा है कि सूर्यदीप कॉलेज के समय से ही शौविक का अच्छा दोस्त रहा है। सूर्यदीप मल्होत्रा मुंबई की नामी हस्तियों को ड्रग सप्लाई करता था।
इसलिए एनसीबी ने उसे गिरफ्तार कर बीते मंगलवार को कोर्ट में पेश किया था जहां उसे 18 सितंबर तक कस्टडी मिली थी। जबकि क्रिस कोस्टा को 17 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड मिली थी। इसलिए उसे गुरुवार को ही कोर्ट में पेश किया गया। एनसीबी कोर्ट में पेशी के दौरान सूर्यदीप को भी 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग करेगी।