फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sushant Singh Rajput Death Case News drugs angle ncb cbi investigation rhea showick samuel custody questioning ed 

सुशांत केस: रिया पर अब भी लटकी है गिरफ्तारी की तलवार, आज फिर से एनसीबी करेगी पूछताछ

Mon, 07 Sep 2020 12:11 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 07 Sep 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case News drugs angle ncb cbi investigation rhea showick samuel custody questioning ed 
सुशांत सिंह राजपूत केस: एनसीबी दफ्तर पहुंची रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI

सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स का मामला सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) पूरी तरह से एक्शन में है। शुक्रवार को रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा के घर छापेमारी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय भी मामले की जांच में जुटा हुआ है। सुशांत के करीबियों से भी पूछताछ की। इसके अलावा आज एनसीबी की टीम रिया के घर पहुंची और उन्हें समन दिया। इसके बाद अभिनेत्री एनसीबी दफ्तर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की गई। हालांकि पहले दिन की पूछताछ के बाद भी रिया की मुश्किलें अभी टली नहीं है। आज एनसीबी की टीम  फिर से रिया से पूछताछ करेगी और उम्मीद है कि उनकी गिरफ्तारी हो जाए। यहां पढ़ें मामले से जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन


रिया के साथ मीडियाकर्मियों की धक्का-मुक्की, बॉलीवुड ने की आलोचना
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा तलब किए जाने पर रविवार को अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती एनसीबी के कार्यालय पहुंची, जहां मीडिया कर्मियों ने कोरोना के सारे कायदे तोड़ते हुए उन्हें घेर लिया। उनके साथ धक्का-मुक्की की। इस पर बॉलीवुड ने की आलोचना की है। इस पर तापसी पन्नू, स्वरा भास्कर और अनुभव सिन्हा समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने मीडिया की आलोचना की।
विज्ञापन


एनसीबी कार्यालय में पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती अपने घर पहुंचीं।

एनसीबी कार्यालय से निकलीं रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती मुंबई में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के कार्यालय से निकलीं। कल फिर एनसीबी की टीम रिया से पूछताछ करेगी।

गेस्ट हाउस से बाहर निकलीं मीतू सिंह
सुशांत सिंह राजपूत की बहन मीतू सिंह डीआरडीओ गेस्ट हाउस से बाहर निकल चुकी हैं। इससे पहले वह पूछताछ के लिए पहुंची थीं। 
   
दिपेश सावंत ड्रग सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य-एनसीबी
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रविवार को बताया कि सुशांत का स्टाफ दिपेश सावंत ड्रग सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य है। बता दें कि एनसीबी ने शनिवार को ड्रग्स मामले की जांच में दिपेश को गिरफ्तार किया था। 
 

डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची सुशांत की बहन
सुशांत मामले की सीबीआई भी जांच कर रही है। इसी बीच दिवंगत अभिनेता की बहन पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची हैं।


चार सितंबर से एनसीबी हिरासत में है दीपेश: राजेंद्र राठौड़
दीपेश सावंत के वकील राजेंद्र राठौड़ ने कहा, 'बिना उसके परिवार को सूचित किए वो (दीपेश सावंत) चार सितंबर से एनसीबी की हिरासत में है। उसे 24 घंटे के भीतर अदालत में पेश किया जाना चाहिए था। हमने उनके खिलाफ 24 घंटे से अधिक समय तक हिरासत में रखने को लेकर याचिका दायर की है। कोर्ट ने एनसीबी से जवाब मांगा है।'
 

एनसीबी को मिली दीपेश की रिमांड
एनसीबी को सुशांत के निजी स्टाफ के सदस्य दीपेश सावंत की नौ सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत मिल गई है। यह जानकारी ब्यूरो के संयुक्त निदेशक समीर वानखेड़े ने दी है।
 

आज गिरफ्तार हो सकती हैं रिया
एनसीबी सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि क्रॉस पूछताछ पर रिया की गिरफ्तारी निर्भर करेगी। फिलहाल उनसे ब्यूरो के दफ्तर में पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि सवाल-जवाब का सिलसिला आज पूरे दिन चल सकता है। अभिनेत्री का सैमुअल, शौविक और दीपेश से सामना करवाया जा सकता है।

एनसीबी कार्यालय पहुंचीं रिया चक्रवर्ती
रिया चक्रवर्ती एनसीबी कार्यालय पहुंच गई हैं। उन्हें आज सुबह ब्यूरो ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में समन दिया था।
 

निर्दोष होने के बावजूद रिया नहीं मांग रही अग्रिम जमानत
रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार होने के लिए तैयार हैं। अगर किसी से प्यार करना अपराध है तो उसे अपने प्यार का परिणाम भुगतना पड़ेगा। निर्दोष होने के बावजूद उन्होंने बिहार पुलिस के साथ-साथ सीबीआई, ईडी और एनसीबी के किसी भी मामले में अग्रिम जमानत के लिए किसी अदालत से संपर्क नहीं किया है।'
 

एनसीबी दफ्तर के लिए घर से रवाना हुईं रिया
एनसीबी दफ्तर के लिए रिया चक्रवर्ती अपने घर से रवाना हो गई हैं। उन्हें एनसीबी ने समन देकर आज पूछताछ के लिए तलब किया है।
 

थोड़ी देर में एनसीबी दफ्तर पहुंचेंगी रिया
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती थोड़ी देर में एनसीबी दफ्तर के लिए निकलेंगी। उनसे सुशांत को ड्रग्स देने को लेकर पूछताछ हो सकती है। उनसे मुंबई एनसीबी के प्रमुख समीर वानखेड़े और केपीएस मल्होत्रा पूछताछ करेंगे।

रिया से होगी क्रॉस पूछताछ
एनसीबी के उप निदेशक अमित फक्कड़ घवाटे ने कहा, 'रिया चक्रवर्ती आएंगी। उनसे क्रॉस पूछताछ की जाएगी और कुछ नहीं। इसके परिणाम के बारे में आपको सूचित कर दिया जाएगा।'
 

सावंत और बासित को कोर्ट लेकर पहुंची एनसीबी
दीपेश सावंत और अब्दुल बासित परिहार को एनसीबी के अधिकारी कोर्ट लेकर पहुंचे हैं। सावतं को एनसीबी ने ड्रग्स की खरीद और संचालन में भूमिका को लेकर शनिवार को गिरफ्तार किया था। वहीं परिहार एक ड्रग्स पेडलर है।
 

दीपेश सांवत को कोर्ट में किया जाएगा पेश
सुशांत सिंह राजपूत के निजी स्टाफ के सदस्य दीपेश सावंत को एनसीबी ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। एनसीबी दफ्तर से मेडिकल चेकअप के बाद रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।


समन का सम्मान करेंगी रिया: समीर वानखेड़े
एनसीबी के संयुक्त निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा, 'हमने उसे (रिया चक्रवर्ती) तलब किया है। वे समन का सम्मान करने के लिए आएंगी।'
 

दीपेश और सैमुअल ने पार्टियों को लेकर खोले राज
सुशांत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश और हाउस मैनेजर मिरांडा ने एनसीबी को दिवंगत अभिनेता के घर और फार्म हाउस पर होने वाली पार्टियों और उनमें शामिल होने वाले लोगों की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इसमें कौन लोग शामिल होते थे, कौन ड्रग्स लेकर आता था और किस ड्रग्स का इस्तेमाल होता था।


आज एनसीबी दफ्तर पहुंच सकती हैं रिया
रिया चक्रवर्ती आज सुबह 11 बजे के करीब एनसीबी दफ्तर पहुंच सकती हैं। जहां उनसे ड्रग्स मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। इससे पहले एनसीबी रिया के 24 साल के भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के 33 साल के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा और अभिनेता के निजी स्टाफ के सदस्य दीपेश सावंत को गिरफ्तार कर चुकी है।

रिया को दिया गया समन: समीर वानखेड़े
एनसीबी की टीम और पुलिस रिया के घर से निकल गई है। ब्यूरो के संयुक्त निदेशक समीर वानखेड़े ने कहा, 'रिया को समन दिया गया है। वे अपने घर पर थीं।' एनसीबी ने रिया को जांच में शामिल होने के लिए कहा है।

 

रिया को समन देने पहुंची एनसीबी की टीम
एनसीबी ने कहा, 'टीम रिया को समन देने के लिए आई है। अब उनपर (रिया चक्रवर्ती) निर्भर करता है। उन्हें जांच में शामिल होना ही है। वे या तो खुद आ सकती हैं या फिर टीम के साथ आ सकती हैं।'
 

रिया के घर पहुंची एनसीबी टीम
एनसीबी की एक टीम मुंबई में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के घर पहुंची है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है। माना जा रहा है कि ब्यूरो उन्हें समन दे सकता है और फिर उन्हें पूछताछ के लिए ले जाया जा सकता है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed