{"_id":"5f559d20048a4a46b3167108","slug":"sushant-sandip-ssingh-says-people-levelling-allegations-against-me-should-answer-why-they-didnt-go-to-his-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput Case: संदीप सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझपर आरोप लगाने वाले सुशांत के घर या अस्पताल क्यों नहीं गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sushant Singh Rajput Case: संदीप सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझपर आरोप लगाने वाले सुशांत के घर या अस्पताल क्यों नहीं गए
Mon, 07 Sep 2020 10:55 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत केस: फिल्म निर्माता संदीप सिंह
- फोटो : ANI
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच जारी है। वहीं फिल्म निर्माता संदीप सिंह पर दिवंगत अभिनेता को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सुशांत के परिवार का भी कहना था कि वे संदीप सिंह को नहीं जानते हैं। अब फिल्म निर्माता ने इस पूरे प्रकरण पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन
संदीप सिंह ने कहा, 'जो लोग मेरे खिलाफ आरोप लगा रहे हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए कि जब उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर मिली तो वे उनके घर या अस्पताल क्यों नहीं गए, या उनके अंतिम संस्कार में क्यों नहीं आए। वे परिवार के साथ क्यों नहीं खड़े हुए?'
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सुशांत की जिंदगी में आने से पहले ही ड्रग्स पेडलर्स के संपर्क में थीं रिया चक्रवर्ती, एनसीबी की पूछताछ में खुलासा
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'जब मैं मीतू दीदी (सुशांत की बहन) के साथ कूपर अस्पताल पहुंचा तो एक कांस्टेबल ने पूछा कि संदीप कौन है? इसके जवाब में मैंने चिल्लाने की बजाय अपना अंगूठा (थम्ब्स अप) दिखाया ताकि बता सकूं कि वो शख्स मैं हूं। इसमें क्या गलत है? क्या मुझे उस समय अपने हावभाव की परवाह करनी चाहिए थी?'
CBI team (investigating Sushant Singh Rajput's death case) called me & asked about sequence of event on June 14 & 15. I told him everything I knew. Everyone wanted CBI enquiry which happened. Now, people want to decide who is accused. We should have little patience: Sandip Ssingh
— ANI (@ANI) September 7, 2020
फिल्म निर्माता ने बताया कि दिवंगत अभिनेता के मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम ने पूछताछ के लिए बुलाया। उन्होंने मुझसे 14 और 15 जून की के घटनाक्रम के बारे में पूछा। जो कुछ मैं जानता था मैंने उन्हें सब बता दिया। हर कोई चाहता था कि सीबीआई जांच हो। अब लोग तय करना चाहते हैं कि आरोपी कौन है। हमें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए।