सुशांत केस: संबित पात्रा का उद्धव ठाकरे पर तंज, कहा- महाराष्ट्र सरकार जा 'रिया' है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले पर बुधवार को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया कि इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। वहीं, अदालत के इस फैसले के बाद से राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने उद्धव सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि महाराष्ट्र सरकार गिरने वाली है।
भाजपा प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा, 'पहले महाराष्ट्र सरकार सो 'रिया' था, फिर संजय राउत सुशांत परिवार को धो 'रिया' था, अब मुंबई में सरकार रो 'रिया' है, दोस्तों जल्दी ही सुनेंगे महाराष्ट्र सरकार जा 'रिया' है। #महाराष्ट्रसरकार_रो_रिया_है।'
पहले महाराष्ट्र सरकार सो “रिया” था
— Sambit Patra (@sambitswaraj) August 19, 2020
फिर संजय राउत सुशांत परिवार को धो “रिया” था
अब मुंबई में सरकार रो “रिया” है
दोस्तों जल्दी ही सुनेंगे महाराष्ट्र सरकार जा “रिया” है।#महाराष्ट्रसरकार_रो_रिया_है