फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Survey to be undertaken to trace illegal Bangladeshis in Chhatrapati Sambhajinagar says Sanjay Shirsat news

Maharashtra: 'छत्रपति संभाजीनगर में अवैध बांग्लादेशियों को ढूंढने के लिए होगा सर्वेक्षण', संजय शिरसाट का दावा

Mon, 20 Jan 2025 06:12 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 20 Jan 2025 06:12 PM IST
सार

संजय शिरसाट ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने (संजय राउत) बताया था कि एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में दरार आ गई है। 

विज्ञापन
Survey to be undertaken to trace illegal Bangladeshis in Chhatrapati Sambhajinagar says Sanjay Shirsat news
संजय शिरसाट - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मंत्री संजय शिरसाट ने सोमवार को बताया कि छत्रपति संभाजीनगर में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों का पता लगाने के लिए जिला, नागरिक अधिकारियों और पुलिस की मदद से एक सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर में पत्रकारों से बात की। संजय शिरसाट जिले के प्रभारी मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी बिना आधार कार्ड और अन्य अवैध दस्तावेजों के साथ रहने वाले बांग्लादेशी नागरिकों को ढूंढ निकालेंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


संजय शिरसाट ने कहा, "अगले हफ्ते पुलिस आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, नगर निगम आयुक्त और जिला कलेक्टर के साथ बैठक जाएगी और ऐसे बांग्लादेशी नागरिकों को ढूंढने के लिए सर्वेक्षण किया जाएगा।" रायगढ़ और नासिक के लिए संरक्षक मंत्रियों की नियुक्ति पर रोक के बारे में पूछे जाने पर राज्य मंत्री ने कहा कि  कुछ मंत्री इन आवंटनों से नाखुश थे और उन्होंने इसे लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से शिकायत की थी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस देवोस में वर्ल्स इकोनॉमिक फोरम में शामिल होने गए हैं, वे 22 जनवरी को वापस लौटेंगे और फिर फैसला लेंगे। इसके साथ ही संजय शिरसाट ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने (संजय राउत) बताया था कि एकनाथ शिंदे वाली शिवसेना में दरार आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के मंत्री ने कहा, "संजय राउत सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं। शिवसेना के सभी विधायक एकजुट हैं। ऐसा केवल हमारे बीच दरार पैदा करने के लिए किया गया था। हम उन्हें (संजय राउत) महत्व नहीं देते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed