फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   survey started to identify undecleared assets

बेनामी संपत्ति पर कसेगा शिकंजा, पहचान के लिए सर्वे शुरू

Fri, 30 Dec 2016 04:56 AM IST
राजीव कुमार/ नई दिल्ली
राजीव कुमार/ नई दिल्ली Updated Fri, 30 Dec 2016 04:56 AM IST
विज्ञापन
survey started to identify undecleared assets
बेनामी संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी प्रकार की प्रॉपर्टी की जानकारी हासिल करने के लिए प्रॉपर्टी का सर्वे कराया जा रहा है। इनमें वैसी प्रॉपर्टी भी शामिल हैं, जिनकी रजिस्ट्री नहीं हुई है और जिनका लेन-देन पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर किया गया है। 
विज्ञापन


प्रॉपर्टी धारकों को स्थानीय निकाय की तरफ से एक प्रॉपर्टी कार्ड दिया जा रहा है, जो एटीएम कार्ड की तरह है। इस कार्ड को यूनिक प्रॉपर्टी आईडेंटिफिकेशन कार्ड (यूपीआईसी) का नाम दिया गया है। इस कार्ड में प्रॉपर्टी धारकों की प्रॉपर्टी की समस्त जानकारी होगी और आने वाले समय में प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी प्रकार का लेन-देन प्रॉपर्टी कार्ड के माध्यम से होगा।
विज्ञापन


दिल्ली के साथ मध्य प्रदेश में भी प्रॉपर्टी के सर्वे का काम किया जा रहा है। नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नरेडको) के मुताबिक, प्रॉपर्टी के सर्वे का काम कई राज्यों में शुरू होने जा रहा है। कई राज्यों में यह काम आरंभ हो गया है। दिल्ली के कई इलाकों में नगर निगम की तरफ से यूपीआईसी जारी करने का काम शुरू हो गया है। यूपीआईसी जारी होने के बाद प्रॉपर्टी पर अपना दावा करने के लिए आपको यूपीआईसी का प्रदर्शन करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीआईसी के लिए देना होगा मालिकाना हक का सबूत

survey started to identify undecleared assets
यूपीआईसी पाने के लिए अपने मकान के कागजात या मालिकाना हक के सबूत के तौर पर दस्तावेज पेश करने होंगे। यूपीआईसी जारी किए जा रहे लोगों से उनकी प्रॉपर्टी के एरिया, बिल्ट अप एरिया, मकान के मालिक का नाम जैसी जानकारी मांगी जा रही है, जो उन्हें लिखित रूप में स्थानीय निकाय में जमा करानी है। 

दिल्ली में उन इलाकों में भी यूपीआई कार्ड जारी किया जा रहा है, जहां अधिकतर मकान पावर ऑफ अटॉर्नी पर हैं। यूपीआईसी के जरिए ही आने वाले समय में प्रॉपर्टी का टैक्स भरा जा सकेगा।

ऑनलाइन होगी यूपीआईसी की पूरी जानकारी
सूत्रों के मुताबिक, सर्वे से यह पता चल जाएगा कि एक आदमी के नाम पर कितने मकान हैं। यूपीआईसी की पूरी जानकारी ऑनलाइन होगी। ऐसे में किसी दूसरे शहर में भी आपके नाम पर मकान होने पर उसकी आसानी से जानकारी हासिल की जा सकेगी। सूत्रों के मुताबिक, राज्यों के स्तर पर प्रॉपर्टी के सर्वे का काम तेजी से किया जा रहा है और नए साल में बेनामी प्रॉपर्टी के खिलाफ कार्रवाई आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed