फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Survey shows bjp to loose in assembly elections in three states congress might win

सर्वे: मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में आसान नहीं भाजपा की राह, कांग्रेस के आ सकते हैं अच्छे दिन

Tue, 14 Aug 2018 12:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 14 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Survey shows bjp to loose in assembly elections in three states congress might win

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा को सत्ता से बेदखल होना पड़ सकता है। इन तीनों ही राज्यों में कांग्रेस इस बार सरकार बना सकती है। एबीपी न्यूज और सीवोटर द्वारा तीनों राज्यों में कराए गए सर्वे में ये बात सामने आई है। हालांकि सर्वे के मुताबिक तीनों ही राज्यों में प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी ही लोगों की पहली पसंद हैं। 

विज्ञापन


सर्वे की मानें तो मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा को 40 फीसदी वोट मिलेंगे, जबकि कांग्रेस को 42 फीसदी वोट और अन्य को 18 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। राज्य की 230 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को 117 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि भाजपा को 106 और अन्य को 7 सीटें मिल सकती हैं। 
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान अभी भी लोगों की पहली पसंद 

सर्वे के मुताबिक, मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री के तौर पर शिवराज सिंह चौहान अभी भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। 42 फीसदी लोग शिवराज सिंह चौहान को राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया 30 फीसदी और कमलनाथ 7 फीसदी लोगों की पसंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में कांग्रेस को भारी बहुमत

राजस्थान में कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने का अनुमान है। राज्य की 200 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को 130 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, जबकि भाजपा को 57 और अन्य को 13 सीटें मिल सकती हैं। राज्य में भाजपा को 40 फीसदी, कांग्रेस को 39 फीसदी और अन्य को 21 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। 

वसुंधरा को पछाड़ गहलोत बने लोगों की पहली पसंद 

सर्वे के मुताबिक, वसुंधरा राजे को अब राज्य के लोग कम पसंद करने लगे हैं और कांग्रेस के अशोक गहलोत लोगों की पहली पसंद बन गए हैं। इस बार मुख्यमंत्री के तौर पर अशोक गहलोत को 41 फीसदी लोग देखना चाहते हैं, जबकि वसुंधरा राजे 24 फीसदी और सचिन पायलट 18 फीसदी लोगों की पसंद हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 54 सीटें मिलने का अनुमान

सर्वे में छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की हार बताई गई है। राज्य की 90 विधानसभा सीटों में कांग्रेस को 54 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि भाजपा को 33 और अन्य को 3 सीटें मिल सकती हैं। वोट प्रतिशतता के हिसाब से राज्य में कांग्रेस को 40 फीसदी वोट और भाजपा को 39 फीसदी वोट मिल सकता है। 

रमन सिंह अभी भी लोगों की पहली पसंद 

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के तौर पर अभी भी रमन सिंह लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। सर्वे के मुताबिक, 34 फीसदी लोग रमन सिंह को फिर से मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं, जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अलग हो चुके अजीत जोगी 17 फीसदी लोगों की पसंद हैं। 

तीनों राज्यों में प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी लोगों की पहली पसंद 

सर्वे के मुताबिक, तीनों राज्यों में भाजपा भले ही चुनाव हार जाए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी यहां अभी भी लोगों के दिलों में छाए हुए हैं। मध्य प्रदेश में हुए सर्वे के अनुसार नरेंद्र मोदी को 54 फीसदी लोग फिर से प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं, जबकि प्रधानमंत्री के तौर पर राहुल गांधी 25 फीसदी लोगों की पसंद हैं। 

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी लोगों की पहली पसंद हैं। छत्तीसगढ़ में 56 फीसदी लोगों को नरेंद्र मोदी पसंद हैं, जबकि 21 फीसदी लोगों को राहुल गांधी पसंद हैं। वहीं, राजस्थान में 55 फीसदी लोग नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं, जबकि 22 फीसदी लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed