{"_id":"650dd4561f7ecfb13a0b50b5","slug":"surrender-illegal-weapons-within-15-days-manipur-govt-tells-people-know-all-update-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिपुर: सरकार ने दूरसंचार कंपनी को जारी किया नोटिस,15 दिनों के भीतर अवैध हथियार सौंपने की दी चेतावनी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मणिपुर: सरकार ने दूरसंचार कंपनी को जारी किया नोटिस,15 दिनों के भीतर अवैध हथियार सौंपने की दी चेतावनी
Fri, 22 Sep 2023 11:22 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:22 PM IST
सार
मणिपुर सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित रखे जाने के उसके आदेश के बावजूद 20 सितंबर को चुराचांदपुर और पड़ोसी बिष्णुपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में इन सेवाओं की उपलब्धता को लेकर एक निजी दूरसंचार कंपनी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एन बीरेन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर सरकार ने लोगों से 15 दिनों के भीतर अवैध हथियार सौंपने की अपील की है। साथ ही कहा है कि यदि लोगों ने अवैध हथियार नहीं सौंपे तो उन्हें कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही बिष्णुपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में इन सेवाओं की उपलब्धता को लेकर एक निजी दूरसंचार कंपनी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है, राज्य सरकार आज (शुक्रवार) से शुरू होने वाले इन 15 दिनों के भीतर ऐसे अवैध हथियार जमा करने वाले व्यक्तियों पर विचार करने को तैयार है। ऐसे हथियारों को बरामद करने के लिए पूरे राज्य में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जाएगा और अवैध हथियारों से जुड़े सभी व्यक्तियों से कानून के अनुसार गंभीरता से निपटा जाएगा। बयान में कहा गया, इन अवैध हथियारों का इस्तेमाल कर बदमाशों की ओर से जबरन वसूली, धमकी और अपहरण की खबरें आई हैं। यह एक गंभीर मामला है और राज्य सरकार राज्य के किसी भी हिस्से में ऐसे समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। सरकार ने इसके साथ ही लोगों से राज्य में शांति और सामान्य हालात लौटाने के लिए केंद्र और राज्य का सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
दूर संचार कंपनी को नोटिस
मणिपुर सरकार ने मोबाइल इंटरनेट सेवा निलंबित रखे जाने के उसके आदेश के बावजूद 20 सितंबर को चुराचांदपुर और पड़ोसी बिष्णुपुर जिले के कुछ क्षेत्रों में इन सेवाओं की उपलब्धता को लेकर एक निजी दूरसंचार कंपनी को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
राज्य में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अब भी निलंबित हैं। अधिकारी ने बताया कि आयुक्त (गृह) टी रणजीत सिंह ने इंफाल में एयरटेल के मुख्य तकनीकी अधिकारी आशीष बंसल को बृहस्पतिवार को लिखे एक पत्र में कहा, यह सेवा प्रदाता की ओर से एक गंभीर चूक है और इस चूक के कारण विभिन्न सोशल मीडिया मंच पर भड़काऊ एवं उकसाने वाली क्लिप एवं संदेश प्रसारित होने की आशंका है, जिससे सांप्रदायिक तनाव, घृणा और अफवाह फैलने का खतरा है। राज्य सरकार ने एयरटेल से शुक्रवार तक इस संबंध में लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है।