{"_id":"5ffb85c08ebc3e30cd028b9e","slug":"suriname-president-chandrika-prasad-santokhi-may-be-chief-guest-at-the-republic-day-celebrations","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी हो सकते हैं गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सूरीनाम के राष्ट्रपति संतोखी हो सकते हैं गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि
Mon, 11 Jan 2021 04:24 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 11 Jan 2021 04:24 AM IST
विज्ञापन
republic day
- फोटो : रवि बत्रा
सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हो सकते हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के आने में असमर्थता जताने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने उन्हें इस आशय का निमंत्रण भेजा है। संतोखी शनिवार को 16वें प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, पीएमओ की ओर से न्योता भेजे जाने के बाद जवाब का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि प्रारंभिक बातचीत में सूरीनाम के राष्ट्रपति कार्यालय ने संतोखी की उपस्थिति को लेकर हामी भरी थी। इसके बाद ही उन्हें न्योता भेजा गया है।
विज्ञापन
दरअसल, पहले जॉनसन को गणतंत्र दिवस का मुख्य अतिथि बनना था लेकिन ब्रिटेन में कोरोना के नए रूप से बढ़े खतरे के चलते ब्रिटिश पीएम ने भारत आने में असमर्थता जताते हुए खेद व्यक्त किया था। इसके बाद एकबारगी बिना किसी मुख्य अतिथि के गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन पर विमर्श हुआ था। बाद में फिर से सूरीनाम के राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि बनाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन