फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surgical strikes: PM Narendra Modi doing dalali of jawans blood, says Rahul Gandhi

राहुल गांधी बोले- पीएम मोदी जवानों के खून के पीछे छिपे हुए हैं, दलाली कर रहे हैं

Fri, 07 Oct 2016 12:44 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Fri, 07 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Surgical strikes: PM Narendra Modi doing dalali of jawans blood, says Rahul Gandhi
- फोटो : ANI

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश के देवरिया से शुरू हुई किसान यात्रा गुरुवार को दिल्ली में आकर खत्म हुई। इस मौके पर समर्थकों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा, जो हमारे जवान हैं, जिन्होंने अपना खून दिया है...जम्मू-कश्मीर में जिन्होंने अपना खून दिया है....जिन्होंने हिंदुस्तान के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया है। उनके खून के पीछे आप छिपे हुए हो, उनकी आप दलाली कर रहे हो, यह बिल्कुल गलत है। हिंदुस्तान की सेना ने हिंदुस्तान का काम किया है, आप अपना काम कीजिए...

विज्ञापन


गुरुवार को राहुल गांधी ने मेरठ से दिल्ली की ओर जाते समय साहिबाबाद सब्जी मंडी कट पर दोपहर करीब सवा दो बजे स्वागत के दौरान युवाओं से सीधा संवाद भी किया। उन्होंने युवाओं का नाम जानने के बाद पूछा कि क्या उनके खाते में 15 लाख रुपए आए? युवाओं ने नहीं में जवाब दिया। 
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था, लेकिन ढाई साल में 15 उद्योगपतियों के एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये माफ कर दिए, जबकि कर्ज में दबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों के कर्ज माफ होंगे और बिजली-पानी के बिल आधे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कभी किसानों की बात सुनने का भी समय निकालें मोदी

Surgical strikes: PM Narendra Modi doing dalali of jawans blood, says Rahul Gandhi
इससे पहले मुरादनगर में असालतनगर स्थित कांग्रेस के चुनाव प्रचार समिति के जिलाध्यक्ष देवदत्त त्यागी के फार्म हाउस पर स्वागत के दौरान राहुल ने कहा कि किसान यात्रा के पीछे हमारी तीन मांगें हैं, कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और किसान को फसल का सही दाम। उन्होंने कहा कि यदि मोदी ने यह नहीं किया तो यूपी में कांग्रेस की सरकार बनने पर मात्र 10 दिन में हम उक्त फैसले लेंगे।

विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए राहुल ने कहा कि मोदी अमेरिका, चीन, जापान जाते रहते हैं, हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री देश के किसानों, गरीबों की बात भी सुनें। कभी-कभी किसान, छोटे दुकानदार और बेरोजगार युवाओं से बात करने का भी समय निकालें। मंच पर प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी, सुरेंद्र गोयल, देवदत्त त्यागी, विश्वदीप त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed