{"_id":"57ee365c4f1c1b9074575b46","slug":"surgical-strikes-first-major-use-of-cartosat-images-for-army","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सर्जिकल स्ट्राइक में इसरो के सैटेलाइट ने की थी भारतीय सेना की मदद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सर्जिकल स्ट्राइक में इसरो के सैटेलाइट ने की थी भारतीय सेना की मदद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Sep 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना की सीमापार सर्जिकल स्ट्राइक में कार्टोसैट फैमिली के सैटेलाइट ने भी मदद की और यह इसका पहला मुख्य इस्तेमाल भी बताया जा रहा है। अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, कार्टोसैट 2सी की मदद से सर्जिकल स्ट्राइक के लिए सेना को बेहतर गुणवत्ता की तस्वीरें (हाई रेजोल्यूशन वाली) उपलब्ध कराई गई, जिसकी मदद से वास्तविक नियंत्रण रेखा के पार ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। कार्टोसैट 2सी को इसी साल जून में लॉन्च किया गया था।
इसरो में एक सूत्र का कहना है, 'हम सशस्त्र सेनाओं को तस्वीरें उपलब्ध करा रहे थे। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता कि कौन सी तस्वीर, पिछले हफ्ते एक खास दिन पर सेना को भेजी गई। मैं यह कह सकता हूं कार्टोसैट की तस्वीर इसी मकसद के लिए भेजी गई और सेना ने इसका इस्तेमाल किया।' सेना और इसरो, दोनों ही कार्टोसैट सैटेलाइट के इस्तेमाल को लेकर खुले तौर पर कुछ नहीं कर रहे हैं। एक्सपर्ट कार्टोसैट फैमिली के सैटेलाइट्स को 'आसमान में भारत की आंख' मानते हैं।

कार्टोसैट से मजबूत हुई भारतीय सेना
भारतीय सेना
- फोटो : ANI
कार्टोसैट-2सी से भारतीय सेना का निगरानी तंत्र और मजबूत हो गया है। यह सेना को 0.65 मीटर की हाई रेजोल्यूशन तस्वीरें उपलब्ध करा रहा है। यह तस्वीरें पहले की तुलना में काफी बेहतर है। कार्टोसैट ने सेना को जरूत के हिसाब से तस्वीरें उपलब्ध कराईं। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि सेना के अनुरोध पर एक विशेष क्षेत्र को कवर करते हुए एक एक घेरे में कई तस्वीरें भेजी गईं।