फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suresh Prabhu advocates dedicated cycle lanes in cities of country

वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने शहरों में साइकिल के लिए अलग लेन बनाने की वकालत

Fri, 11 Jan 2019 02:44 PM IST
Shani Mishra भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: Shani Mishra Updated Fri, 11 Jan 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
Suresh Prabhu advocates dedicated cycle lanes in cities of country
suresh prabhu

वाणिज्य और उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने शुक्रवार को शहर में साइकिल सवारों के लिए विशेष लेन बनाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि साइकिल का इस्तेमाल पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए कई दृष्टि से लाभदायक है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहरों की योजना बनाते समय साइकिल चालकों पर ध्यान दिये जाने की जरूरत है। साइकिल चलाने वालों और पैदल यात्रियों के लिए विशेष लेन होने चाहिए। 
विज्ञापन


प्रभु ने भारत में साइकलिंग के फायदों को लेकर टेरी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।

मंत्री ने कहा कि साइकिल को परिवहन के एक महत्वपूर्ण माध्यम के रूप में प्रोत्साहित करना पर्यावरण, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के लिए कई मामलों में लाभदायक है। प्रभु ने कहा कि इससे ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने और दिल्ली की प्रमुख समस्याओं में से एक वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि उनके मंत्रालय ने साइकिलों के विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए एक परिषद का गठन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed