फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suresh Gopi defends refusal to accept application from elderly man says wont make false promises

Suresh Gopi: 'मैं झूठे वादे नहीं करता', केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने बुजुर्ग का आवेदन न लेने का किया बचाव

Mon, 15 Sep 2025 12:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 15 Sep 2025 12:40 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि 'मुझे यह देखकर खुशी हुई कि इस घटना के बाद, एक और पार्टी, परिवार को एक घर देने के लिए आगे आई। भले ही इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद रहा हो, लेकिन मायने यह रखता है कि परिवार को आखिरकार एक घर मिल गया।'

विज्ञापन
Suresh Gopi defends refusal to accept application from elderly man says wont make false promises
सुरेश गोपी - फोटो : इंस्टाग्राम- सुरेश गोपी

विस्तार

अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति का आवेदन स्वीकार न करने के चलते सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का शिकार हो रहे केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को अपना बचाव किया और स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा कि वे ऐसे वादे नहीं करते, जिन्हें पूरा ही न किया जा सके। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके खिलाफ राजनीतिक एजेंडा चलाकर फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


क्या है मामला
दरअसल 12 सितंबर को केरल के त्रिशूर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान, वेलायुधन नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति ने घर दिलाने में सहायता के लिए सुरेश गोपी से संपर्क किया। हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने सार्वजनिक रूप से बुजुर्ग का आवेदन स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी की खूब आलोचना हुई। अब अपने फेसबुक पेज पर सुरेश गोपी ने एक पोस्ट लिखकर स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने लिखा कि कुछ लोग अपने राजनीतिक एजेंडे के लिए इस घटना का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


'लोगों को झूठी उम्मीदें देना मेरा काम नहीं'
गोपी ने कहा कि 'एक जनप्रतिनिधि होने के नाते, वह हमेशा इस बारे में स्पष्ट रहते हैं कि वह क्या कर सकते हैं और क्या नहीं।' उन्होंने कहा, 'मैं ऐसे वादे नहीं करता जो पूरे न हो सकें। लोगों को झूठी उम्मीदें देना मेरा काम नहीं है। आवास निर्माण राज्य का विषय है। इस पर राज्य सरकार को विचार करना है।' गोपी ने कहा कि उनकी कोशिश हमेशा व्यवस्था के भीतर रहकर लोगों की मदद करने पर केंद्रित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पूजा खेडकर की मां मनोरमा पर FIR: पुलिस के काम में बाधा डालने का आरोप; घर से बरामद हुआ था अपहृत ट्रक ड्राइवर

केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि 'मुझे यह देखकर खुशी हुई कि इस घटना के बाद, एक और पार्टी, परिवार को एक घर देने के लिए आगे आई। भले ही इसके पीछे कोई राजनीतिक मकसद रहा हो, लेकिन मायने यह रखता है कि परिवार को आखिरकार एक घर मिल गया।' केंद्रीय मंत्री ने कहा 'अगर मेरे कारण किसी को घर मिला है तो मैं इसे एक सकारात्मक परिणाम मानता हूं। वास्तव में जो मायने रखता है वह है वास्तविक समाधान।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed