{"_id":"65dcb779977ca828950f0e5c","slug":"surat-man-working-as-helper-for-russian-army-killed-in-ukraine-missile-strike-claims-his-kin-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"War: यूक्रेनी मिसाइल हमले में रूसी सेना के लिए काम करने वाले सूरत के युवक की मौत; परिजनों का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
War: यूक्रेनी मिसाइल हमले में रूसी सेना के लिए काम करने वाले सूरत के युवक की मौत; परिजनों का दावा
Mon, 26 Feb 2024 09:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 26 Feb 2024 09:38 PM IST
सार
सूरत के एक व्यक्ति की मौत रूस में यूक्रेन के मिसाइल हमले में हो गई है। सूरत में उसके रिश्तेदारों ने यद दावा किया है। साथ ही उन्होंने सरकार से मृतक का शव वापस लाने में मदद करने की अपील की है।
विज्ञापन
रूस और यूक्रेन युद्ध
- फोटो : Volodymyr Zelenskyy X Handle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच बीते दो सालों से भी ज्यादा समय से चल रही जंग के थमने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस युद्ध के कारण सूरत के एक परिवार को गहरा सदमा लगा है। दरअसल, वर्क वीजा पर रूस गए सूरत के एक व्यक्ति की मौत यूक्रेन के मिसाइल हमले में हो गई है। सूरत में उसके रिश्तेदारों ने यह दावा किया है। उन्होंने बताया कि मृतक हेमिल मंगुकिया (23 साल) रूसी सेना के लिए सहायक का काम करता था।
विज्ञापन
मृतक हेमिल मंगुकिया के रिश्तेदारों ने यह जानकारी देते हुए केंद्र सरकार से उसके पार्थिव शरीर को वापस लाने में मदद करने का आग्रह किया। वहीं, सूरत के जिला कलेक्टर सौरध पारधी ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि हम जानकारी इकट्ठी कर रहे हैं। अभी तक हेमिल मंगुकिया को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
हेमिल के चाचा सुरेश मंगुकिया ने बताया कि उसने 20 फरवरी को सूरत में अपने परिवार के सदस्यों को व्हाट्सएप कॉल किया था। इसके अगले ही दिन वह यूक्रेन की सीमा के पास यूक्रेन द्वारा किए गए मिसाइल हमले में मारा गया। वहीं, उसके चचेरे भाई दर्शन सवानी ने बताया कि हेमिल ने पहले कढ़ाई व्यवसाय में काम किया था। उन्होंने कहा कि हेमिल दो महीने पहले सेना में शामिल होने के लिए रूस चला गया था। वहां वह 50,000 रुपये के मासिक वेतन पर एक सहायक के रूप में काम कर रहा था।
विज्ञापन
दर्शन ने बताया कि हेमिल ने विदेश में कुछ नौकरियों के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसके आवेदन खारिज कर दिए गए। इस बीच, उसे 50,000 रुपये के वेतन पर रूसी सेना में सहायक के रूप में नौकरी का मौका मिला और वह वहां चला गया। उन्होंने यह भी बताया कि हेमिल ने रूस जाने के लिए मुंबई के एक एजेंट को 3 लाख रुपये का भुगतान किया था। वह 14 दिसंबर को रूस के लिए रवाना हुआ था।
दर्शन के मुताबिक, रूस पहुंचने पर उसे नौकरी देने वाले ने एक अनुबंध पर हस्ताक्षर कराया। जिसके मुताबिक, हेमिल को युद्ध क्षेत्र में तैनात किया गया और उनका वेतन बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमें हेमिल की मौत के बारे में उसके परिचित से 23 फरवरी को पता चला।