फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   supriya sule share video supporter emotional appeal on sharad pawar resignation ncp chief ajit pawar

Maharashtra: सफाई कर्मचारी ने की पवार से इस्तीफा वापस लेने की भावुक अपील, सुप्रिया सुले ने शेयर किया वीडियो

Wed, 03 May 2023 02:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 03 May 2023 02:47 PM IST
सार

शरद पवार के इस्तीफे के बाद उनके समर्थक इतने निराश थे कि कुछ लोग रोते हुए देखे गए। शरद पवार को मनाने की कोशिश की जा रही है कि वह अपना इस्तीफा वापस ले लें।  

विज्ञापन
supriya sule share video supporter emotional appeal on sharad pawar resignation ncp chief ajit pawar
शरद पवार - फोटो : ANI

विस्तार

शरद पवार के एनसीपी अध्यक्ष पद से इस्तीफे की महाराष्ट्र समेत पूरे देश की राजनीति में चर्चा है। शरद पवार के समर्थक उनसे इस्तीफा वापस लेने की मांग कर रहे हैं। शरद पवार की बेटी और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक सफाई कर्मचारी शरद पवार से अपना इस्तीफा वापस लेने की भावुक अपील कर रहा है। 

विज्ञापन


सुबह की सैर के दौरान मिला समर्थक
दरअसल सुप्रिया सुले सुबह की सैर के लिए निकलीं थी। इसी दौरान उन्हें रास्ते में संदेश पवार नामक सफाई कर्मचारी मिला। जिसने सुप्रिया सुले से अपील की कि शरद पवार अपना इस्तीफा वापस ले लें। सुप्रिया सुले ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बता दें कि शरद पवार के इस्तीफे के बाद उनके समर्थक इतने निराश थे कि कुछ लोग रोते हुए देखे गए। शरद पवार को मनाने की कोशिश की जा रही है कि वह अपना इस्तीफा वापस ले लें।  

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में हो रही एनसीपी की बैठक
मुंबई में एनसीपी की बैठक चल रही है, जिसमें शरद पवार के फैसले और अगले अध्यक्ष के नाम पर मंथन हो रहा है। बता दें कि शरद पवार ने ही एलान किया था कि नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगाने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी में एनसीपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। शरद पवार के इस्तीफे से एनसीपी में इस्तीफों का दौर भी शुरू हो गया है। एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र अव्हाड ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही अव्हाड ने बताया कि थाणे के एनसीपी पदाधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है। 

वहीं एनसीपी नेताओं की बैठक से पहले अजित पवार के आवास पर भी कई एनसीपी नेता पहुंचे, जिनमें कई विधायक भी शामिल हैं। शरद पवार के इस्तीफे को शिवसेना नेता संजय राउत ने भी महाराष्ट्र की राजनीति के लिए झटका बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed