फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme court will reconsider the judge loya death case

जज लोया मामले पर पुनर्विचार करेगा सुप्रीम कोर्ट, 31 जुलाई को होगी सुनवाई

Sat, 28 Jul 2018 08:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Jul 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
 Supreme court will reconsider the judge loya death case
Justice BH Loya
जज बीएच लोया के मामले में बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 31 जुलाई को विचार करेगा। सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ ने गत 19 अप्रैल को जज लोया की मौत की निष्पक्ष जांच कराने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन ने पुनर्विचार याचिका दायर पर 19 अप्रैल के फैसले पर पुनर्विचार करने और उसे वापस लेने की गुहार की गई है। एसोसिएशन ने पुनर्विचार याचिका में कहा कि जिला जजों के बयानों पर भरोसा कर सुप्रीम कोर्ट का इस नतीजे पर पहुंचना कि हार्ट अटैक से जज लोया की मौत हुई थी, गलत है। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने 19 अप्रैल को कहा था कि जज बीएस लोया की स्वाभाविक मौत हुई थी। शीर्ष अदालत ने कहा था कि चार न्यायिक अधिकारियों के बयान पर अविश्वास करने का कोई कारण नहीं बनता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने जज लोया की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा था कि इनमें कोई मेरिट नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा था कि वास्तव में इन याचिकाओं के जरिये न्यायपालिका को बदनाम करने की कोशिश की गई और न्यायपालिका पर हमले का प्रयास किया गया।


हाई प्रोफाइल सोहराबुद्दीन शेख मामले की सुनवाई कर रहे विशेष जज लोया की 2014 में नागपुर के एक गेस्ट हाउस में कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जज लोया अपने अन्य साथी जजों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने नागपुर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed