फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court will hear on July 9 a petition challenging Ahmed Patel Rajya Sabha election

अहमद पटेल की जीत को चुनौती देने वाली याचिका के खिलाफ सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Mon, 02 Jul 2018 02:57 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jul 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court will hear on July 9 a petition challenging Ahmed Patel Rajya Sabha election
कांग्रेस नेता अहमद पटेल

राज्यसभा में अहमद पटेल के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट द्वारा सुनवाई नहीं करने के निर्देश देने की मांग को लेकर कांग्रेस नेता की ओर से दाखिल अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट नौ जुलाई को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए. एम.  खानविल्कर और न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की पीठ ने कहा कि गुजरात हाईकोर्ट में अहमद पटेल के खिलाफ दाखिल याचिका को खारिज करने की मांग संबंधी कांग्रेस नेता की अर्जी पर अदालत अगले सोमवार को सुनवाई करेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पटेल पिछले साल भाजपा उम्मीदवार बलवंत सिंह राजपूत को शिकस्त देकर राज्यसभा पहुंचे थे। 
विज्ञापन


बता दें कि राजपूत कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए थे। निर्वाचन आयोग द्वारा कांग्रेस विधायकों भोला भाई गोहिल और राघव भाई पटेल के वोट रद्द किए जाने के बाद पटेल चुनाव जीत गए थे। दोनों के मत खारिज होने के बाद जीत के लिए जरूरी मतों की संख्या 45 से कम होकर 44 रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटेल की जीत घोषित किए जाने के बाद राजपूत ने दोनों मतों को अवैध घोषित किए जाने के निर्वाचन आयोग के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। राजपूत का कहना है कि दोनों मतों की गिनती होने पर वह अहमद पटेल को शिकस्त दे देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed