फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court Updates of 7 March, Supreme Court News, Supreme Court Verdicts, Cases in Supreme Court, Updates

Supreme Court: ममकूटाथिल की अग्रिम जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, HC के आदेश को पीड़िता ने दी चुनौती

Sat, 07 Mar 2026 03:42 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Sat, 07 Mar 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court Updates of 7 March, Supreme Court News, Supreme Court Verdicts, Cases in Supreme Court, Updates
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई (फाइल)
सुप्रीम कोर्ट में केरल के पलक्कड़ से निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल को दी गई अग्रिम जमानत के खिलाफ याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका उस महिला ने दायर की है, जिसने विधायक पर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। याचिका में केरल हाईकोर्ट के 12 फरवरी के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें विधायक को अग्रिम जमानत दी गई थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने जमानत देते समय कहा था कि जांच एजेंसी यह साबित नहीं कर पाई कि मामले में विधायक की हिरासत में पूछताछ जरूरी है। अदालत ने यह भी कहा था कि शिकायतकर्ता के व्यवहार से पहली नजर में यह लगता है कि दोनों के बीच सहमति से शारीरिक संबंध थे, हालांकि अंतिम फैसला ट्रायल के दौरान ही होगा। अदालत ने विधायक को कुछ शर्तों के साथ राहत दी थी। उन्हें शिकायतकर्ता या गवाहों से संपर्क न करने, सबूतों से छेड़छाड़ न करने, ट्रायल कोर्ट की अनुमति के बिना केरल से बाहर न जाने और अपना पासपोर्ट जमा करने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन


इससे पहले तिरुवनंतपुरम की सत्र अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था। विधायक को 6 दिसंबर 2025 से इस मामले में गिरफ्तारी से सुरक्षा मिली हुई है। विधायक के खिलाफ इस तरह के तीन मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामलों में उन्हें गिरफ्तारी से राहत मिल गई, जबकि तीसरे मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और करीब दो हफ्ते जेल में रहने के बाद नियमित जमानत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed