फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court unhappy over false tweet claiming CJI met victims of Lakhimpur Kheri violence

लखीमपुर कांड: पीड़ितों से सीजेआई की मुलाकात के गलत ट्वीट पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

Fri, 08 Oct 2021 04:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 08 Oct 2021 04:44 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में रविवार की दोपहर खूनी संघर्ष हुआ था। इसमें चार किसानों समेत आठ लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी का बेटा आशीष मिश्र है। इस घटना को लेकर एक मीडिया संगठन ने एक फर्जी ट्वीट किया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Supreme Court unhappy over false tweet claiming CJI met victims of Lakhimpur Kheri violence
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एक मीडिया संगठन की ओर से किए गए एक ट्वीट पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नाराजगी जताई। इस ट्वीट में दावा किया गया था कि देश के मुख्य न्यायाधीश सीवी रमण ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की है। शीर्ष अदालत ने कहा कि हम मीडिया और उसकी स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं लेकिन यह बिल्कुल उचित नहीं है। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में बीते रविवार को हुई हिंसा के मामले की सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट ने इस ट्वीट को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि मीडिया को तथ्यों की पुष्टि करनी चाहिए। मुख्य न्यायाधीश और न्यायाधीश सूर्यकांत व हिमा कोहली की पीठ ने कहा कि हमें यह देखकर खेद है कि कोई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की सीमा पार कर रहा है।
विज्ञापन


यह मुद्दा तब सामने आया जब वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने गुरुवार को पीठ को बताया था कि एक मीडिया संगठन ने एक ट्वीट किया है जिसमें कहा गया है कि सीजेआई ने लखीमपुर की घटना के पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की है। इस पर सीजेआई ने कहा कि उनको कुछ तो समझ होनी चाहिए क्योंकि मैं अदालत में बैठा हुआ था, ऐसे में यह कैसे संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed