फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court to pronounce verdict on petitions challenging UGC Circular and seeking cancellation of final term examination

यूजीसी अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी या नहीं, आज फैसला सुनाएगा सुप्रीम कोर्ट

Fri, 28 Aug 2020 07:05 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 28 Aug 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court to pronounce verdict on petitions challenging UGC Circular and seeking cancellation of final term examination
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग - फोटो : पीटीआई

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के छह जुलाई के सर्कुलर और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं रद्द करने की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज फैसला सुनाएगा। देशभर में अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के आयोजन को लेकर कोर्ट ने 18 अगस्त को सुनवाई पूरी की थी और फैसला सुरक्षित रख लिया गया था।

विज्ञापन


इस  मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अशोक भूषण, न्यायमूर्ति आर सुभाष रेड्डी और न्यायमूर्ति एमआर शाह की खंडपीठ कर रही थी। पीठ ने 18 अगस्त को फैसला सुरक्षित रखते हुए सभी पक्षों से तीन दिन के अंदर लिखित रूप से अपनी अंतिम दलील दाखिल करने को कहा था। 
विज्ञापन


बता दें कि यूजीसी ने छह जुलाई को देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में यूजी (स्नातक) और पीजी (परास्नातक) पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षाओं को अनिवार्य रूप से 30 सितंबर 2020 तक पूरा करने से संबंधित एक सर्कुलर जारी किया था। कोविड-19 के चलते परीक्षाओं का विरोध किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजीसी के इस कदम को लेकर देशभर के अलग-अलग संस्थानों के 31 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई थी। याचिका में छात्रों का परिणाम, आंतरिक मूल्यांकन या पिछले प्रदर्शन के आधार पर तैयार करने की मांग की गई थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed