फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Supreme Court to hear Today plea against appointment of advocate Victoria Gowri

Supreme Court: विक्टोरिया गौरी को जज बनाने पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सीजेआई ने कहा- सामने आए हैं नए तथ्य

Tue, 07 Feb 2023 05:54 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 07 Feb 2023 05:54 AM IST
सार

महिला वकील विक्टोरिया गौतम मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ के सामने केंद्र सरकार की वकील रह चुकी हैं और उनके भाजपा से जुड़े होने की खबरें सामने आने के बाद कॉलेजियम की सिफारिश को लेकर विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन
Supreme Court to hear Today plea against appointment of advocate Victoria Gowri
मद्रास हाईकोर्ट की वकील विक्टोरिया गौरी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट मद्रास हाईकोर्ट की वकील लक्ष्मण चंद्र विक्टोरिया गौरी को जज बनाने के खिलाफ दायर याचिका पर मंगलवार को सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। सोमवार की सुबह जब शीर्ष कोर्ट के सामने यह मामला आया तो कोर्ट ने 10 फरवरी को सुनवाई करने पर सहमति दी थी।

विज्ञापन


मद्रास हाईकोर्ट के कुछ वकीलों की ओर से दायर याचिका का दोबारा उल्लेख वरिष्ठ वकील राजू रामचंद्रन ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ के सामने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र ने कॉलेजियम की सिफारिश को मंजूरी देते हुए गौरी की मद्रास हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप से नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। ऐसे में इस मामले की त्वरित सुनवाई की जाए।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि चूंकि हमने इस मामले का संज्ञान लिया है, हम इसे कल सूचीबद्ध कर सकते हैं। हम एक पीठ का गठन कर सकते हैं। मद्रास हाईकोर्ट के कॉलेजियम की सिफारिश के आधार पर हमारी ओर से की गई सिफारिश के बाद कुछ नए तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वकील विक्टोरिया गौतम मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ के सामने केंद्र सरकार की वकील रह चुकी हैं और उनके भाजपा से जुड़े होने की खबरें सामने आने के बाद कॉलेजियम की सिफारिश को लेकर विवाद शुरू हो गया।



विक्टोरिया गौरी का भाजपा से रह चुका कनेक्शन: वकील
वकीलों ने कहा कि विक्टोरिया गौरी की राजनीतिक पृष्ठभूमि है जिन्होंने राजनीतिक दलों के सदस्यों के रूप में भी काम किया है। उनका कहना है कि गौरी भाजपा की महिला मोर्चा की महासचिव रह चुकी हैं। साथ ही पत्र में कहा गया है कि इस तरह की नियुक्तियां न्यायपालिका को कमजोर कर सकती हैं। वकीलों का मानना है कि गौरी के विचार संवैधानिक मूल्यों से काफी अलग हैं। उन्होंने गौरी की धार्मिक कट्टरता को लेकर आपत्ति दर्ज की है। साथ ही कहा है कि गौरी हाई कोर्ट की न्यायाधीश के रूप में अयोग्य हैं।

विक्टोरिया गौरी का दावा- भाजपा से नहीं रहा अब नाता
बवाल के बाद विक्टोरिया गौरी ने इस मामले में सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सभी पदों से जून 2020 में ही इस्तीफा दे दिया था। वर्तमान में वह किसी भी तरह से राजनीति से नहीं जुड़ी हैं। वह बस अभी वकालत पर ध्यान दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed