{"_id":"63c901cd7113b449ad44397f","slug":"supreme-court-to-hear-plea-against-ex-ipl-commissioner-lalit-modi-for-remarks-against-mukul-rohatgi-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Supreme Court: ललित मोदी के खिलाफ सुनवाई के लिए SC तैयार, पूर्व अटार्नी जनरल रोहतगी के खिलाफ की थी टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Supreme Court: ललित मोदी के खिलाफ सुनवाई के लिए SC तैयार, पूर्व अटार्नी जनरल रोहतगी के खिलाफ की थी टिप्पणी
Thu, 19 Jan 2023 02:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Jan 2023 02:09 PM IST
सार
पूर्व आईपीएल कमिश्नर ने पिछले दिनों एक इंस्टाग्राम पोस्ट में मुकुल रोहतगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने मुकुल रोहतगी को धमकाया था कि वह उन्हें भगोड़ा कहना बंद करें।
विज्ञापन
ललित मोदी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना करे रहे पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी, पूर्व अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी के खिलाफ टिप्पणी कर बुरे फंस गए है। अब सुप्रीम कोर्ट रोहतगी के खिलाफ ललित मोदी के बयान पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। दरअसल, हाल ही में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर रोहतगी के खिलाफ टिप्पिणयां की थीं।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की पीठ को वरिष्ठ कील कपिल सिब्बल ने बताया कि मोदी ने बिना किसी आधार के रोहतगी के खिलाफ अपमानजनक आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगले शुक्रवार को हम इस मामले को बेंच को सौंपेंगे।
विज्ञापन
क्या है मामला?
पूर्व आईपीएल कमिश्नर ने पिछले दिनों एक इंस्टाग्राम पोस्ट में मुकुल रोहतगी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने मुकुल रोहतगी को धमकाया था कि वह उन्हें भगोड़ा कहना बंद करें। उन्होंने कहा था, वकीलों के बीच चर्चा मं आप मुझे भगोड़ा कहने से बचें, मेरी चर्चा करनी है तो मिस्टर मोदी कहकर संबोधित करेंगे। अगली बार आपसे इतनी शालीनता और नरमी से यह बात नहीं कहूंगा। उन्होंने आगे लिखा था, मैं आपको लाखों बार खरीद और बेच सकता हूं। इसलिए मेरा जिक्र करते समय मुझे केवल मिस्टर मोदी कहकर संबोधित करें।
विज्ञापन