सोनिया-मनमोहन पर पुलिस केस के लिए दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट में मंजूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगस्ता वेस्टलैंड मामले पर सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिक पर सुनवाई को मंजूरी मिल गई है। इसमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और अहमद पटेल के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किए जाने की मांग की गई है।
#AgustaWestland chopper scam: Supreme Court to hear petition seeking police case against Sonia Gandhi, Manmohan Singh, Ahmed Patel
— NDTV (@ndtv) April 28, 2016विज्ञापन
मालूम हो कि अगस्ता वेस्टलैंड की मातृ कंपनी इटली की फिनमेकानिका है। इस कंपनी ने 3600 करोड़ रुपये में 12 हेलीकॉप्टर का सौदा हासिल किया गया था। 2010 में हुए इस सौदे में इटली की जांच एजेंसी ने रिश्वतखोरी का आरोप लगाते हुए वहां की अदालत में मुकदमा दायर किया था।
बाद में इसकी आंच भारत तक पहुंची और मामले का संज्ञान लेते हुए तत्कालीन रक्षा मंत्री एके एंटनी ने 2013 में सीबीआई को इसकी जांच करने का आदेश दिया था।
इस क्रम में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एमके नारायणन समेत अन्य से पूछताछ भी हुई है तथा संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, सिंगापुर, इटली, स्विट्जरलैंड, ट्यूनीशिया और मॉरीशस को लेटर रेटोगेटरी (एलआर) भेजा गया है। ताकि जांच को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके।