{"_id":"5bbe73e3867a55284c644b88","slug":"supreme-court-to-hear-friday-on-bofors-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोफोर्स मामले में शुक्रवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बोफोर्स मामले में शुक्रवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Oct 2018 03:19 AM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोफोर्स दलाली कांड में दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। सीबीआई ने इस साल 2 फरवरी को सभी आरोपियों को आरोपमुक्त करने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की थी। जस्टिस आर भानुमति और इंदिरा बनर्जी की पीठ के समक्ष इस मामले को सूचीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
साथ ही सुप्रीम कोर्ट भाजपा नेता और वकील अजय अग्रवाल को भी सुनेंगे, जिन्होंने मामले में तीसरे पक्ष के तौर पर याचिका दायर की है। इससे पहले कोर्ट ने अग्रवाल द्वारा हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती दिए जाने पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जब सीबीआई ने अपील दाखिल नहीं की है तो फिर आपराधिक मामले में तीसरा पक्षकार कैसे अपील दाखिल कर सकता है। कोर्ट को संतुष्ट करने के लिए अग्रवाल ने थोड़ा समय मांगा था। अग्रवाल ने सोनिया गांधी के खिलाफ रायबरेली से 2014 में लोकसभा चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन